बॉलीवुड के दबंग सलमान खान (Salman Khan) 27 दिसंबर को 57वां जन्मदिन मना रहे हैं। सलमान के जन्मदिन का जश्न एक दिन पहले ही शुरू हो गया। एक्टर ने अपने गैलेक्सी अपार्टमेंट में ग्रैंड पार्टी का आयोजन किया, जिसमें उनके खास दोस्त और बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान (Shahrukh Khan) समेत कई फिल्मी सितारे पहुंचे। इस पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
शाहरुख-सलमान को देख फैंस को याद आए करण-अर्जुन
शाहरुख खान जैसे ही पार्टी में पहुंचे, उन्हें पैपराजी ने घेर लिया। खान ज्यादा देर पार्टी में नहीं रुके। सलमान उन्हें खुद बाहर तक छोड़ने आए। इस जोड़ी को देख फैंस काफी खुश हो रहे हैं। वीडियो में दोनों बात करते हुए बाहर आते हैं और फिर जैसे ही शाहरुख अपनी गाड़ी में बैठने लगते हैं, वह सलमान को गले लगाते हैं।
शाहरुख के अलावा ‘दबंग’में सलमान की जोड़ीदार सोनाक्षी सिन्हा भी पार्टी में पहुंची। ऑल ब्लैक लुक में काफी ग्लैमरस दिख रही हैं। इनके अलावा ‘हम साथ-साथ हैं’ में भाईजान की को-एक्ट्रेस तब्बू भी जन्मदिन ग्रैंड पार्टी में नजर आईं।
इनके अलावा कार्तिक आर्यन, रितेश देशमुख, जेनेलिया डिसूजा, सुनील शेट्टी और सलमान की पूर्व प्रेमिका संगीता बिजलानी भी इस पार्टी में नजर आईं। इस पार्टी में सभी सितारे ब्लैक अटायर पहने नजर आए। जिससे जाहिर होता है ये थीम पार्टी थी।
बता दें कि ‘मैंने प्यार किया’ में सलमान की को-स्टार भाग्यश्री ने उन्हें खास तरीके से बर्थडे विश किया है। इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर किया। जो बिग बॉस के मंच का है और दोनों एक्टर्स इसमें अपनी फिल्म के गाने पर मस्ती कर रहे हैं। “दोस्त को सालगिरह की प्यार भरी झप्पी। सुखी रहो स्वस्थ रहो, सलामत रहो। इस खास दिन पर खूब सारा प्यार। जन्मदिन मुबारक हो।”
सलमान खान के फैंस की लंबी कतार है और वह उन्हें कभी निराश नहीं करते। बर्थडे बैश के बीच सलमान का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वह पैपराजी के साथ अपने बर्थडे का केक काटते नजर आ रहे हैं।
इन फिल्मों में नजर आएंगे सलमान
सलमान खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह इस वक्त बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) को होस्ट कर रहे हैं। वह बीते कई सालों से इस शो के साथ जुड़े हैं। इसके अलावा उनके पास पाइप लाइन में 5 फिल्में हैं। वह ‘किसी का भाई किसी की जान’, ‘टाइगर-3’, ‘पवन पुत्र भाईजान’, ‘दबंग-3′,’नो एंट्री में एंट्री’ में नजर आने वाले हैं।