रविवार 18 नवंबर को सलमान खान के पास सेलिब्रेशन करने के लिए दो कारण थे। दरअसल इस दिन उनके परिवार में दो लोगों के शादी की सालगिरह थी। पहली उनके पैरेंट्स की तो दूसरी उनकी प्यारी बहन अर्पिता खान शर्मा और आयुष शर्मा की। लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि सलमा और सलीम खान को भाईजान की तरफ से इतना प्यारा गिफ्ट मिलने वाला है।
फिल्मों में एक्टर ने बहुत कम गानों को अपनी आवाज दी है। आखिरी बार साल 2015 में रिलीज हुई हीरो में उन्होंने गाना गाया था। लेकिन हाल ही में उन्होंने अपने परिवार के लिए जब कोई बात बिगड़ जाए गाना गाया और इसकी वीडियो आपके दिल को छू लेगा। एक्टर गाना गाते समय मुस्कुरा रहे हैं और काफी खुश हैं। कोच्ची में इंडियन सुपर लीग में परफॉर्म करने के बाद सलमान वापस मुंबई आए। शादी की सालगिरह के मौके पर रखी गई इस पार्टी में कैटरीना कैफ भी मौजूद थीं। उनके अलावा केवल करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य उपस्थित थे।
https://www.instagram.com/p/Bbo9uebHqYo/
इस मौके पर खान की कथित गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर भी पहुंची। यह पार्टी अर्पिता के घर में रखी गई थी। जिसमें सलमान खान, कैटरीना कैफ, यूलिया, मलाइका अरोड़ा, अमृता अरोड़ा, सोहा अली खान, कुणाल खेमू, दीया मिर्जा और बहुत से स्टार्स शामिल हुए। सलमान द्वारा गाना गाए जाने वाला वीडियो उनके फैनपेज ने शेयर किया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
अर्पिता ने भी अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। जिसे उन्होंने कैप्शन दिया- हम अपने पैरेंटिस के साथ शादी की सालगिरह को शेयर करके काफी खुशी महसूस कर रहे हैं। उनकी शादी को 53 तो हमारे 3 साल पूरे हो गए हैं। उन्होंने हम कपल गोल्स सिखाए हैं। यह बात सभी को मालूम है कि सलमान अपने परिवार से कितना प्यार करते हैं। यह वीडियो उसका एक और उदाहरण है।

