Salman Khan: सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म दबंग 3 (Dabangg 3) की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। वह अक्सर शूटिंग से जुड़ी तस्वीरों और वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर शेयर करते रहते हैं। हाल ही में सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह मुंबई की सड़कों पर बारिश में साइकिल चलाते नजर आ रहे हैं। वीडियो को शेयर करते हुए सलमान ने कैप्शन में लिखा, ‘बारिश में मुंबई शहर.. दबंग 3 के शूट के लिए लोकेशन की ओर..’ शेयर किए हुए वीडियो में आप देख सकते हैं कि सलमान काफी सहज ढंग से मुंबई की सड़कों पर साइकिल चला रहे हैं। वीडियो में आप यह भी देख सकते हैं कि सिग्नल और साइकिल चलाते वक्त अपने फैंस के साथ सेल्फा भी खींचा रहे हैं।
फैंस के साथ सेल्फी लेने के बाद सलमान खान वापस अपने लोकेशन की तरफ चल पड़ते हैं। वीडियो के आखिर में दबंग 3 की लोकेशन पर पहुंच जाते हैं। जहां वह अपनी साइकिल खड़ी करते दिखते हैं। इस वीडियो को देख आप काम के प्रति उनके डेडिकेशन को भी देख सकते हैं। सलमान अक्सर मुंबई में साइकिल चलाते दिख नजर आ जाते हैं। एक बार सलमान- शाहरुख दोनों बांद्रा में सुबह सुबह साइकिलिंग करते दिखे थे। बता दें दबंग की शूटिंग जयपुर के बाद इस समय मुंबई में हो रही है। हाल ही में कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे जिसमें सलमान खान दबंग 3 की शूटिंग लोकेशन पर नजर आए थे।
मालूम हो सलमान खान दबंग 3 की शूटिंग में काफी डेडिकेशन के साथ लगे हुए हैं। फिल्म को प्रभुदेवा डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म इसी साल 20 दिसंबर को रिलीज होगी। सलमान खान के अलावा इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा, अरबाज खान, किच्चा सुदीप और माही गिल जैसे कलाकार नजर आएंगे।

