Salman khan On Aishwarya Rai-Abhishek Bachchan Marriage: ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की शादी को करीब 17 साल हो चुके हैं। दोनों एक बेटी आराध्या के पैरेंट्स हैं। कपल ने 2007 में शादी की थी। ऐसे में बीते दिनों एक्ट्रेस अपने पारिवारिक विवाद की वजह से सुर्खियों में थीं। तमाम कयास लगाए जा रहे थे कि ऐश्वर्या और अभिषेक अलग हो सकते हैं। लेकिन,जब दोनों को बेटी के स्कूल फंक्शन में स्पॉट किया गया तो सभी अटकलें खत्म हो गईं। इसी बीच सलमान खान का एक्स गर्लफ्रेंड की शादी को लेकर दिया हुआ पुराना रिएक्शन वायरल हो रहा है।
दरअसल, जब ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की शादी हुई थी तो सलमान खान को लेकर खबरें खूब छपीं थीं कि एक्ट्रेस की शादी के बाद अब उनका दिल टूट गया है। उन्हें बुरा लगा होगा। इसके अलावा भी कई तरह की बातें होने लगी थीं। लेकिन, असल में बात कुछ और थी। इस पर ‘भाईजान’ का रिएक्शन भी सामने आया था, जो कि अब एक बार फिर से चर्चा में आ गया है। वायरल हो रहे पुराने वीडियो में सलमान, ऐश्वर्या और अभिषेक की शादी को लेकर बोलते नजर आए।
सलमान खान ने इंडिया टीवी के शो ‘आपकी अदालत’ में शिरकत की थी और इस दौरान उन्होंने ऐश्वर्या राय बच्चन की शादी पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। सलमान खान को लेकर जहां खबरें थीं कि वो एक्स की शादी से नाखुश हैं वहीं, जब उन्होंने रिएक्शन दिया तो पता चला कि वो इससे खुश थे। बल्कि वो चाहते थे कि उनकी एक्स हमेशा खुश रहें। एक्टर ने खुशी जताते हुए कहा था कि इतने साल बीत गए और अब वो किसी की पत्नी हैं। उन्हें इस बात की खुशी है कि ऐश्वर्या ने अभिषेक से शादी की है। उनका मानना है कि अभिषेक उनके लिए एक ग्रेट लड़के हैं। एक्टर का मानना है कि कोई भी एक्स बॉयफ्रेंड यही चाहता है कि उसकी गर्लफ्रेंड खुश रहे। उनका ये पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
सलमान खान का वर्कफ्रंट
बहरहाल, अगर सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो उन्हें आखिरी बार फिल्म ‘टाइगर 3’ में देखा गया था। फिल्म के जरिए कटरीना कैफ के साथ एक्टर को स्क्रीन शेयर करते हुए देखा गया था। इसके अलावा ‘भाईजान’ ‘बिग बॉस 17’ का फिनाले भी होस्ट करते हुए नजर आने वाले हैं। 28 जनवरी को इसका फिनाले है। इसके साथ ही उनके पास कई फिल्में हैं, जिनमें करण जौहर के साथ ‘द बुल’ भी शामिल है।