पिछले साल सलमान खान के घर पर फायरिंग हुई थी, जिसके बाद उन्हें Y+ सिक्योरिटी दी जा रही है। लेकिन बावजूद इसके पिछले कुछ दिनों में दो अनजान लोग उनकी सुरक्षा में सेंध लगा चुके हैं। 20 मई को जितेंद्र कुमार सिंह नाम के शख्स ने शाम करीब 7:15 मिनट पर उनके गैलेक्सी अपार्टमेंट में जबरदस्ती घुसने की कोशिश की थी। इसके अलावा एक लड़की उनके घर तक पहुंच गई। जब उससे पूछा गया तो उसने ये कहा कि सलमान खान ने उसे बुलाया है। लड़की का सीसीटीवी फुटेज इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

ये दोनों घटना पिछले 3 दिनों में हुई, हालांकि पुलिस वक्त रहते ही एक्शन में आई और दोनों को हिरासत में लिया। जहां लड़के की पहचान जितेंद्र कुमार सिंह नाम से हुई तो वहीं लड़की का नाम ईशा छाबड़िया है और वो 36 साल की एक मॉडल है। उसने दावा किया है कि वो सलमान खान के बुलाने पर उनके घर पहुंची थी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

क्या है पूरा मामला?

22 मई की तड़के सुबह करीब 3 बजे वो ईशा छाबड़िया नाम की ये लड़की सलमान खान की बिल्डिंग गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुस गई, जब उससे सवाल किया गया तो उसने खुद को सलमान का परिचित बताया और कहा कि उन्हीं के बुलाने पर वो आई है। वो सलमान खान के अपार्टमेंट के घर तक पहुंच गई और उसने उनका दरवाजा भी खटखटाया। जब घर के लोगों ने दरावाजा खोल तो उसने कहा कि उसे सलमान खान ने बुलाया है। मगर जब घरवालों ने कंफर्म किया तो वो लड़की झूठ बोल रही थी, सलमान ने उसे नहीं बुलाया था। इसके बाद तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी गई।

लड़की ने बताई ये बात

पुलिस की पूछताछ में लड़की ने अपने बारे में बताया कि वो खार में रहती है और 6 महीने पहले एक पार्टी में उसकी मुलाकात सलमान खान से हुई थी। उसने दावा किया कि सलमान खान के बुलाने पर ही वो आई है, हालांकि सलमान के परिवार ने इस बात से इनकार कर दिया और ईशा को आपराधिक घुसपैठ के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक सलमान के घर में घुसपैठ करने वाले दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 329(1) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

‘ज्वेल थीफ’ एक्ट्रेस हुईं कोविड पॉजिटिव, Cannes में बिकिनी डायमंड पर्स लिए नजर आईं उर्वशी रौतेला