सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले दोनों शूटर को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों शूटर गुजरात के भुज से से गिरफ्तार किए गए। मुंबई क्राइम ब्रांच को देर रात ये सफलता मिली। मुंबई पुलिस ने आशंका की पुष्टि करते हुए कहा कि संदिग्धों को गुजरात के भुज जिले में पकड़ा गया था, दोनों आरोपियों को फिलहाल मुंबई ले आया गया है। गिरफ्तार व्यक्तियों के संबंध में अधिक जानकारी पुलिस जल्द ही देगी।

‘इस इंसीडेंट से गहरा सदमा पहुंचा है’, सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग पर अरबाज खान का बयान आया सामने, बताया किस हाल में है परिवार 

समाचार एजेंसी एएनआई ने ट्वीट करते हुए इस बात की जानकारी दी है कि सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी की घटना के बाद मुंबई से भागे दो संदिग्धों को गुजरात के भुज शहर में गिरफ्तार कर लिया गया है और मंगलवार को आगे की पूछताछ के लिए उन्हें मुंबई वापस लाया जाएगा।

सोशल मीडिया पर गिरफ्तार हुए संदिग्धों की तस्वीरें भी सामने आई हैं।

क्या है मामला?

रविवार सुबह तकरीबन 5 बजे बाइक पर सवार दो लोगों ने बांद्रा में स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर गोलीबारी की। सलमान खान इसी अपार्टमेंट में रहते हैं, घटना के वक्त एक्टर घर पर ही थे। हवाई फायरिंग करके दोनों आरोपी भाग गए। पुलिस ने आस-पास मौजूद सीसीटीवी फुटेज खंगाले और दोनों आरोपियों की पहचान कर ली गई।

भाई ख्याल रखो… गोलीबारी के बाद सलमान खान ने किया पहला पोस्ट, फैंस हुए इमोशनल

बताया जा रहा है कि फायरिंग के बाद, संदिग्धों ने अपनी बाइक एक चर्च के पास छोड़ दी, कुछ दूरी तक पैदल चले और फिर एक ऑटोरिक्शा लेकर बांद्रा रेलवे स्टेशन पहुंचे। वहां से, वे सांताक्रूज़ स्टेशन के लिए एक ट्रेन में चढ़े और एक अन्य ऑटोरिक्शा किराए पर लिया।

लॉरेंस बिश्नोई के भाई ने ली घटना की जिम्मेदारी

सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई ने ली। अनमोल ने सोशल मीडिया पर इस घटना की जिम्मेदारी लेते हुए इसे ट्रेलर बताया था।