Somy Ali Cryptic Post on Abusive Relationship: यूं तो सलमान खान (Salman Khan) का ऐश्वर्या राय समेत कई एक्ट्रेस के साथ अफेयर रहा। इसमें सोमी अली और संगीता बिजलानी जैसी हसीनाओं के नाम शामिल हैं। ऐश्वर्या और सलमान का ब्रेकअप जगजाहिर है और साथ में एक्ट्रेस के साथ ‘भाईजान’ का एब्यूजिव बिहेवियर भी। ऐसे में अब उनकी एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली ने एक बार फिर से बिना किसी का नाम लिए अपनी एब्यूजिव रिलेशनशिप का काला चिट्ठा खोला है। एक्ट्रेस ने कहा कि वो एक सुपरस्टार है और वो अब सच बताकर रहेंगी। वो इस हॉरर कहानी का एंड करके ही मानेंगी।
दरअसल, सलमान खान के साथ रिलेशनशिप में रहीं एक्ट्रेस सोमी अली ने इंस्टाग्राम पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की है। इसमें उन्होंने किसी का नाम तो नहीं लिया है। लेकिन, बिना नाम लिए ही उन्होंने कई राज का खुलासा किया है। वो उन लोगों पर भड़कती दिखीं, जिसने उनके साथ बुरा बर्ताव किया और फिर जिसने उसे ऐसा करने पर भी सपोर्ट किया।
एक्ट्रेस अपनी पोस्ट में लिखती हैं कि ‘उन्हें पोस्ट हटाने के लिए कहा जाएगा। उनकी मेंटल हेल्थ पर सवाल खड़े किए जाएंगे। शराब पीने की समस्या के बारे में गॉसिपिंग की जाएगा। लेकिन वो इस बार हार नहीं मानेंगी और सच्चाई बताकर मानेंगी। क्योंकि कोई और उस तरह के ह्यूमिलेशन और टॉर्चर वाले एब्यूज से नहीं गुजरा है। किसी ने भी उनका साइड नहीं लिया। क्योंकि वो एब्यूजर एक बड़ा स्टार है और बाकी लोग उसके दोस्त हैं। वो उनका करियर बना और बिगाड़ भी सकता है। उसने अपने दोस्तों पर विश्वास किया कि वो उसके लिए स्टैंड लेंगे।’
एब्यूजर को बताया ‘प्यारा इंसान’- सोफी
सोफी आगे लिखती हैं कि ‘स्टार के दोस्तों को सबकुछ पता था लेकिन कई कई बार उन्होंने देखा भी नहीं।’ एक्ट्रेस ने उस पर भी निशाना साधा, जिसने एब्यूजर को अच्छा इंसान बताया था। वो लिखती हैं कि ‘एक अच्छे इंसान ने उनसे एब्यूजर को एक ‘प्यारा इंसान’ बताया था।’ सोफी उस स्टार को लिए रिस्पेक्ट की भी बात लिखती हैं कि वो उसकी काफी रिस्पेक्ट करती हैं। साथ ही बताती हैं कि जानती हैं कि वो क्यों बंधा हुआ है। सोफी उम्मीद जताती हैं कि वो उन्हें कभी भी अब चुप नहीं कराएंगे। इस डरावरनी फिल्म का एंड होगा। उन्होंने अंत में ट्रोल्स के लिए भी पोस्ट लिखी और कहा कि ‘इससे पहले कोई अपशब्द लिखे वो बताना चाहती हैं कि एक्ट्रेस उन्हें नहीं पढ़ती हैं।’
सोफी ने दिया था ऐश्वर्या राय का उदाहरण
इसके अलावा आपको बता दें कि सोफी अली ने कोई पहली बार ऐसी पोस्ट नहीं शेयर की है। इससे पहले भी वो कई बार ऐसी पोस्ट्स शेयर कर चुकी हैं, जिसमें दुर्व्यवहार के बारे में बताया था। एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में ऐश्वर्या राय का जिक्र करते हुए कहा था कि उन्होंने कैसे पास्ट में एक एब्यूजिव रिलेशनशिप को एंड कर दिया था।