ममता कुलकर्णी 90 के दशक की सबसे खूबसूरत और सेंसेशनल अभिनेत्री मानी जाती थीं। कुछ ही फ़िल्मों में अभिनय से उन्होंने खुद को शीर्ष की अभिनेत्रियों में शामिल कर लिया था। ममता कुलकर्णी ने बॉलीवुड में साल 1993 की फ़िल्म, ‘तिरंगा’ से डेब्यू किया था। इसके बाद वो, वक्त हमारा है, करन- अर्जून, क्रांतिवीर, सबसे बड़ा खिलाड़ी, बाज़ी जैसी फ़िल्मों में नज़र आईं। सलमान खान के साथ फिल्म, ‘करन- अर्जून’ में काम कर चुकीं ममता कुलकर्णी अपने पूरे करियर के दौरान विवादों में बनी रहीं, चाहे वो उनका टॉपलेस फोटोशूट रहा हो या फिर निर्देशक राजकुमार संतोषी पर रेप का आरोप रहा हो।

जब ममता कुलकर्णी ने राजकुमार संतोषी पर लगाया रेप का आरोप- ममता कुलकर्णी ने फिल्म, ‘चाइना गेट’ की शूटिंग के दौरान फ़िल्म के निर्देशक राजकुमार संतोषी पर रेप का आरोप लगाया था। राजकुमार संतोषी ने ममता के लगाए आरोपों को नकार दिया था। इस विवाद के बाद फ़िल्म जब 1998 में रिलीज हुई तो ममता के अधिकतर सीन्स को हटा दिया गया था। फिल्म बुरी तरह फ्लॉप रही थी। ममता कुलकर्णी ने इसके बाद राजकुमार संतोषी पर उनके सीन्स कम करवाने के आरोप लगाए।

कहा जाता है कि इस विवाद के बाद अधिकतर डायरेक्टर्स और प्रोड्यूसर्स ममता को अपनी फिल्म में लेने से कतराने लगे और धीरे- धीरे ममता कुलकर्णी बॉलीवुड से गायब हो गईं।

ड्रग्स तस्करी में भी आ चुका है नाम- ममता कुलकर्णी बॉलीवुड में रहने के दौरान विवादों में तो रहीं ही, यहां से निकलने के बाद भी विवादों से उनका पीछा नहीं छूटा। ममता कुलकर्णी बॉलीवुड की चमक- धमक से निकलकर ड्रग्स रैकेट का हिस्सा बन गईं। बाद में उन पर अपने पति विक्की गोस्वामी (इंटरनेशनल ड्रग्स रैकेट का मालिक) के साथ मिलकर 2000 करोड़ की ड्रग्स तस्करी का आरोप लगा।

 

2016 में मुंबई के पास ठाणे में 2000 करोड़ की ड्रग्स पकड़ी गई थी जिस पर पुलिस ने इन्वेस्टिगेशन के दौरान संभावना जताई कि इसमें ममता कुलकर्णी का हाथ हो सकता है।

 

जेल में रचाई शादी- ममता कुलकर्णी और विक्की गोस्वामी पहली बार दुबई में मिले थे और उन्हें प्यार हो गया। विक्की के साथ रहकर ममता भी इसी बिजनेस का हिस्सा बन गईं। विक्की को 2014 में केन्या पुलिस और अमेरिकी ड्रग्स इन्वेस्टिगेशन एजेंसी ने ड्रग्स मामले में गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ममता कुलकर्णी ने दुबई के जेल में ही विक्की से शादी कर ली थी। जेल से रिहा होने के बाद दोनों केन्या शिफ्ट हो गए थे और वहीं से अपना ड्रग्स का बिजनेस संभालते थे।