ऐसे बहुत से लोग होते हैं जो बच्चे तो चाहते हैं लेकिन इसके लिए शादी नहीं करना चाहते। इसी वजह से सरोगेसी का विकल्प उनके लिए किसी वरदान से कम नहीं होता है। बॉलीवुड के बहुत सेलिब्रिटी ऐसे हैं जिन्होंने इस विकल्प के जरिए अपने बच्चों को स्वागत किया है। इनमें शाहरुख खान, तुषार कपूर, करण जौहर, आमिर खान और कृष्णा अभिषेक जैसे लोगों के नाम शामिल है। अब खबर है कि सलमान खान भी सरोगेसी के जरिए पिता बनने की प्लानिंग कर रहे हैं। दुनिया न्यूज टीवी द्वारा दी गई यह खबर वायरल हो गई है। एक्टर के बहुत से रिश्ते रहे हैं जो शादी के स्टेज तक नहीं पहुंच पाए। हालांकि एक्टर के करीबी लोगों को लग रहा है कि वो जल्द ही पिता बनने की इच्छा रखते हैं।

यह बात किसी से छुपी नहीं है कि सलमान को बच्चों से कितना लगाव है। अपनी बहन अर्पिता खान शर्मा के बेटे आहिल के साथ कई बार उन्हें मस्ती करते हुए देखा जाता है। इस साल दिसंबर में सलमान खान 52 साल के हो जाएंगे। इस वजह से उन्हें लगता है कि उनके लिए पिता बनने की यह सही उम्र है। ऐसा लगता है कि उनकी मां सलमा की इच्छा है कि बेटा अब पिता बन जाए। इसलिए वो आने वाले कुछ सालों में सरोगेसी के विकल्प को चुन सकते हैं। हालांकि कानून के अनुसार सिंगल लोगों के लिए सरोगेसी के जरिए बच्चे को दुनिया में लाना थोड़ा सा मुश्किल होता है।

इससे पहले एक्टर ने कहा था कि जब वो 70 साल के होंगे तब उनका बच्चा टीनएज में होगा। हालांकि वो अपने पैरेंट्स का इच्छा का सम्मान करते हैं और बच्चे की प्लानिंग कर सकते हैं। उनके करीबी दोस्त शाहरुख खान ने सरोगेसी के जरिए अबराम का अपने घर में वेलकम किया था। इसी साल फरवरी में करण जौहर के घर सरोगेसी के जरिए ट्विंस रूही और यश जौहर का आगमन हुआ है।

फिल्म एक्टर तुषार कपूर भी सरोगेसी के जरिए बेटे लक्ष्य को इस दुनिया में लाए थे। कॉमेडियन और एक्टर कृष्णा अभिषेक भी हाल ही में सरोगोसी के जरिए ट्विंस के पिता बने हैं। उन्होंने कहा था कि यह आइडिया उन्हें भाईजान ने दिया था।

https://www.jansatta.com/entertainment/