सुपरस्टार सलमान खान पिछले 3 दशक से बॉलीवुड इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। सलमान खान का पूरा नाम अब्दुल रशीद खान है। सलमान का यह नाम उनके पिता सलीम खान और दादा अब्दुल रशीद खान के नाम से मिलकर बना है। इंडस्ट्री में सलमान खान का अलग ही रुतबा है, इसलिए इन्हें बॉलीवुड का ‘गॉडफादर’ भी कहा जाता है।
‘मैने प्यार किया’ से लेकर ‘टाइगर 3’ तक, सलमान खान ने सैंकड़ों हिट फिल्में दी हैं और वो करोड़ों फैंस के दिल पर राज करते हैं। जब भी सलमान की फिल्मों या उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर कोई बात होती है, तो उनके चाहने वाले काफी एक्साइटेड हो जाते हैं। सलमान को बॉलीवुड का दंबग भी कहा जाता है। भाईजान का गुस्सा और बयान अक्सर काफी सुर्खियों में रहते हैं।
कई बार ऐसा हो चुका है कि अभिनेता अपनी कही बातों की वजह से चर्चा में आए हों। सलमान खान आज अपना 58वां जन्मदिन मना रहे हैं। आज एक्टर के जन्मदिन के मौके पर आपको उनसे जुड़ा एक किस्सा बताने जा रहे हैं। एक्टर का यह किस्सा पाकिस्तान और बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर से जुड़ा है।
सलमान खान पर बुरी तरह भड़क गए थे नाना पाटेकर
दरअसल यह किस्सा उस दौरान का है। जब पाकिस्तानी एक्टर्स पर बॉलीवुड में काम करने को लेकर प्रतिबंध लगाया गया था। उरी की घटना के बाद पाकिस्तानी कलाकारों पर लगे बैन पर सलमान ने कहा था कि ‘वे सभी कलाकार हैं। सलमान ने कहा था कि वो सभी कलाकार हैं। जो वीजा लेकर इंडिया आते हैं और ये वीजा उन्हें सरकार ही देती है।’ एक्टर के इस बयान पर नाना पाटेकर ने पलटवार करते हुए कहा था कि ‘पाकिस्तानी कलाकार बाद में देश पहले है। कलाकार देश के सामने खटमल की तरह हैं। सबसे बड़े हीरो कौन हैं? हमारे वो जवान हैं, उनसे बड़ा हीरो कोई नहीं हो सकता। हमारे असल हीरो वो ही हैं। हम बड़े नकली लोग हैं। सलमान खान ने जो कहा वो ठीक है कि वो कलाकार हैं और सरकार ही उन्हें वीजा देती हैं, लेकिन जब दो देशों के बीच जंग होती है तो हमें अलग हो जाना चाहिए।’ बता दें कि नाना पाटेकर के अलावा अजय देवगन ने भी उस समय पाकिस्तानी कलाकारों के बैन का समर्थन किया था।
सलमान खान वर्कफ्रंट
वहीं सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में एक्टर ‘टाइगर 3’ में नजर आए थे। इस बार फिल्म में उनके साथ एक्टर इमरान हाशमी भी नजर आए थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था।