Salman Khan: सलमान खान 3.0 लॉकडाउन तक अपने पनवेल फॉर्महाउस में अपनी फैमिली के साथ रहे। जिनमें उनकी बहनों (अर्पिता औऱ अलवीरा) का परिवार, और कुछ खास दोस्त शामिल थे। ऐसे में अब सलमान खान का मन वापस अपने घर जाने का होने लगा। तभी तो लॉकडाउन 4 की अनाउंसमेंट से पहले ही सलमान खान ने तय कर लिया कि वह अब वापस अपने माता पिता के पास जाएंगे गेलेक्सी अपार्टमेंट।
सोर्स के मुताबिक- सलमान खान अब अपने घर वापस लौट आए हैं। सलमान ने बताया- ‘मैं अपनी फैमिली के साथ वक्त बिताना चाहता था। पर अब वह सब अपने घर वापस चले गए हैं।’ सलमान खान ने पनवेल फार्महाउस में रहते हुए भी काम करना नहीं छोड़ा था। उन्होंने लॉकडाउन 3 तक अपने दो एक्सक्लूजिव गाने यूट्यूब पर डाले थे जो फैंस के बीच हिट हुए। 12 मई को ही सलमान खान ने जैकलीन फर्नांडीस के साथ फीचर्ड अपना गाना ‘तेरे बिन’ रिलीज किया है। इस दौरान सलमान खान ने अपने आसपास के लोगों की भी लॉकडाउन में खाने पीने को लेकर मदद की थी। गांव के लोगों का सलमान खान ने राशन पानी का इंतजाम किया था। सलमान के फार्महाउस से राशन से लदे ट्रक औऱ बैलगाड़ियां जाते हुए दिखी थीं।
पीएम मोदी ने 12 मई को रात 8 बजे देश के नाम संबोधन दिया था। उसमें उन्होंने जानकारी दी थी कि लॉकडाउन 4 की तैयारी जारी है। ऐसे में सलमान खान ने बिना देरी के बांद्रा वापस जाने का मन बना लिया। सलमान खान मार्च महीने के बीच में ही पनवेल फार्महाउस आ गए थे। सलमान अपनी भांजी आयत (अर्पिता खान और आयूष शर्मा की छोटी बेटी) के साथ टाइम स्पेंड करना चाहते थे। सलमान खान के साथ इस दौरान फॉर्महाउस में अर्पिता खान, आयूष शर्मा उनके बच्चे आयत और आहिल भी थे। तो वहीं सलमान के खास दोस्त यूलिया वंतूर, जैकलीन फर्नाडीस, सोहेल खान के बेटे निर्वान खान औऱ कुछ दोस्त भी मौजूद थे।

