सलमान खान की किसी का भाई किसी की जान फिल्म में बतौर लीड एक्ट्रेस नजर आईं साउथ अभिनेत्री पूजा हेगड़े को लेकर चौंकाने वाली खबर सामने आई है। जिसे सुनते ही उनके फैंस को जबरदस्त झटका लगाने वाला है। हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस को जान से मारने की धमकी मिली है।

रिपोर्ट्स की मानें तो अभिनेत्री को दुबई में तीखी बहस के बाद जान से मारने की धमकी मिली थी। पैपराजी ने इंस्टाग्राम पर बताया कि पूजा हेगड़े एक क्लब के उद्घाटन के लिए दुबई गई थीं लेकिन अब वह भारत लौट आई हैं। वहीं उनकी टीम ने इसके पीछे की सच्चाई का भी खुलासा किया है।

पूजा हेगड़े को मिली जान से मारने की धमकी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पूजा एक क्लब के उद्घाटन के लिए दुबई गई थीं। इस खबर की शुरुआत तब हुई जब विरल भयानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करके इसकी जानकारी साझा की है। पोस्ट में दावा किया गया था कि एक्ट्रेस के क्लब में बहस हो गई थी। देखते ही देखते यह पोस्ट वायरल हो गया। जिसके बाद अभिनेत्री के फैंस उनकी सलामती की दुआ मांगने लगे थे। पूजा हेगड़े के एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा कि ‘ये बिल्कुल भी अच्छा नहीं है। वह सुरक्षित भारत पहुंचें। लोगों ने सोशल मीडिया पर सवाल किए हैं कि क्या पूजा हेगड़े अब सही हैं।’

टीम ने बताई सच्चाई

वहीं पूजा हेगड़े की टीम ने इस खबर पर रिएक्ट करते हुए कहा कि “हम नहीं जानते कि यह फर्जी खबर किसने शुरू की। यह पूरी तरह से झूठ है।” वहीं एक्ट्रेस ने अभी तक इस मामले में चुप्पी साधी हुई है। इसके बाद विरल भयानी ने भी अपनी पोस्ट को डिलीट कर दिया है।

पूजा हेगड़े का वर्कफ्रंट

वहीं पूजा हेगड़े के वर्कफ्रंट की बात करें तो पूजा हेगड़े को आखिरी बार फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में देखा गया था। फिल्म में वेंकटेश दग्गुबाती, शहनाज गिल, राघव जुयाल, पलक तिवारी, जस्सी गिल, सिद्धार्थ निगम, विनाली भटनागर और विजेंदर सिंह भी नजर आए। अब एक्ट्रेस शाहिद कपूर के साथ अपकमिंग एक्शन थ्रिलर फिल्म में नजर आने वाली हैं। उनकी आने वाली फिल्म का नाम ‘देवा’ है। ये फिल्म आगामी 11 अक्टूबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा पूजा हेगड़े फिल्म ‘हाउसफुल 5’ में भी नजर आएंगी।