रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी और उनकी धर्मपत्नी नीता अंबानी ने अपनी होने वाली बहू राधिका मर्चेंट के लिए जियो वर्ल्ड में अंगरेत्रम सेरेमनी का आयोजन किया। जिसमें अंबानी परिवार की ओर से मेहमान बनकर बॉलीवुड के कई सितारों पहुंचे। अंबानी परिवार की होने वाली बहू राधिका श्रीनिभा आर्ट्स के गुरु भावना ठाकर की शिष्या हैं। इसलिए उनके स्वागत में ये खास कार्यक्रम रखा गया।
मुकेश अंबानी और पत्नी नीता अंबानी की खुशी में शामिल होने अनिल अंबानी और पत्नी टीना अंबानी भी पहुंचे। आकाश अंबानी और उनकी पत्नी श्लोका मेहता और सबसे छोटे अंबानी, पृथ्वी आकाश अंबानी भी इस सेरेमनी में नजर आए।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, राधिका और अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की 2019 में सगाई हुई थी, लेकिन परिवारों ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

अंबानी परिवार और बॉलीवुड का नाता काफी गहरा है। बॉलीवुड सितारों की खुशियों में शामिल होने मुकेश अंबानी और नीता अंबानी हमेशा पहुंचते हैं और अंबानी के फंक्शन में भी बॉलीवुड के कई सितारें अपनी मौजूदगी दर्ज कराते हैं।

इसी तरह बॉलीवुड दंबग सलमान खान राधिका मर्चेंट की अंगरेत्रम सेरेमनी में पहुंचे थे। सलमान खान ने ब्लैक कलर के सूट को ब्लू कलर की शर्ट के साथ पहना हुआ था। जिसमें हमेशा की तरह वो काफी हैंडसम दिख रहे थे।

रणवीर सिंह भी आए नजर: बॉलीवुड के एक्स्ट्रा एनरजेटिक एक्टर रणवीर सिंह भी अंबानी की इस सेरेमनी में पहुंचे थे। उन्होंने लाला और क्रीम रंग का एंब्रॉयड्री वाला कुर्ता पजामा पहनाा था। इसके साथ उन्होंने ब्राउन कलर की मोजड़ी भी पहनी हुई थी।
इस वक्त बॉलीवुड के कई सितारों को कोरोना होने की खबर है, शायद इसलिए सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रणवीर ने मास्क भी लगाया हुआ था।

आमिर खान हमेशा की तरह सिंपल लुक में पार्टी में पहुंचे थे। उन्होंने नेवी ब्लू कलर की टीशर्ट के साथ डैनिम पहनी हुई थी। जिसके साथ उन्होंने हाथ में ग्रे रंग का कोट भी लिया हुआ था।

उन्होंने ब्लैक कलर के शूज पहने हुए थे और चश्मा भी लगाया था। इस केजुअल लुक में भी वो काफी हैंडसम दिख रहे थे। इनके अलावा राजकुमार हिरानी भी अंबानी के फंक्शन में पहुंचे थे।