Salman Khan Net Worth 2023: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान आज अपना 58वां जन्मदिन मना रहे हैं। वह पिछले तीन दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। लेकिन साल 2023 उनके लिए काफी खास रहा है। इस साल दबंग खान की दो फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई हैं। हालांकि दोनों ही फिल्में कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकीं।
इन दोनों ही फिल्मों का बजट 425 करोड़ था और यह फिल्म कुल मिलाकर 648.44 करोड़ का कलेक्शन ही कर पाईं। हालांकि सलमान खान ने एक से बढ़कर एक सुपर हिट फिल्मों में काम किया है। उन्होंने ‘मैंने प्यार किया’, ‘हम आपके हैं कौन’, ‘हम साथ साथ हैं’, ‘तेरे नाम’ से लेकर ‘सुल्तान’, ‘टाइगर जिंदा है’, ‘बॉडीगार्ड’, ‘एक था टाइगर’, ‘बजरंगी भाईजान’ जैसी फिल्में दीं।
हालांकि इनमें कुछ फ्लॉप फिल्मों के नाम शामिल हैं। उन्होंने ना सिर्फ शोहरत पाई है बल्कि दौलत भी जमकर कमाई है। इस करियर को अपनाते वक्त भाईजान की पहली सैलरी 75 रुपए थे और आज बॉलीवुड के सबसे बड़े सुपरस्टारों में से एक सलमान खान हजारों करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। वह बॉलीवुड के हाईएस्ट पेड एक्टर्स में से एक हैं।
साल के 200 करोड़ कमाते हैं एक्टर
सलमान खान ने सलमान खान ने 1989 में बीवी हो तो ऐसी में सपोर्टिंग रोल से करियर की शुरुआत की थी। हालांकि उन्हें पहचान मैंने प्यार किया में लीड रोल से मिली थी, लेकिन बहुत ही कम लोग जानते हैं कि सलमान खान बैकग्राउंड डांसर के रुप में भी काम कर चुके हैं, जिसके लिए उन्हें 75 रुपए सैलरी मिलती थी। 2023 में सलमान खान के नेट वर्थ की बात करें तो रिपोर्ट्स का दावा है कि आज भाईजान 220 करोड़ रुपए साल के कमाते हैं। जबकि महीने में उनकी इनकम 16 करोड़ रुपए है। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक उनकी फिल्मों से कुल प्रॉफिट का 60 से 70% हिस्सा मिलता है, वहीं भाईजान एक फिल्म के लिए 100 करोड़ से ज्यादा फीस लेते हैं। सलमान खान के पास जेड प्लस सिक्योरिटी है। उनके पास महंगी कारें और घर हैं। इससे दबंग खान की बादशाहत का अंदाजा लगाया जा सकता है।
सलमान खान की 3000 करोड़ की संपत्ति
बॉलीवुड के मशहूर लेखक सलीम खान और उनका पूरा परिवार इस समय बी टाउन की सबसे अमीर फैमिली है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सलीम खान के परिवार की कुल प्रॉपर्टी हजारों करोड़ में है। बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान अकेले ही संपत्ति के मामले में अपने पूरे परिवार से आगे हैं और उनके पिता सलीम खान भी करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। जानकारी के अनुसार खान परिवार की कुल संपत्ति 5259 करोड़ रुपए है। वहीं अगर अकेले सलमान खान की संपत्ति की बात करें तो वह करीब 3000 करोड़ रुपये के मालिक हैं। खान परिवार के नाम पर रजिस्टर कुल संपत्ति के अकेले मालिक सलमान खान हैं। वहीं अरबाज खान की नेटवर्थ 500 करोड़ और सोहेल खान की संपत्ति 333 करोड़ के आसापस है। वहीं पिता सलीम खान की कुल संपत्ति 1000 करोड़ रुपये के आसपास है।