Salman Khan: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान का नाम काफी सारी कॉन्ट्रोवर्सीज रही हैं। इनमें सलमान की फाइट के किस्से भी शामिल हैं। सलमान खान के इंडस्ट्री में कई बार झगड़े हुए हैं। तो वहीं कई बार ऐसा भी हुआ है कि सलमान खान का गुस्सा अपने फैन पर ही फूट पड़ा हो। हम आपको बता रहे हैं सलमान खान के ऐसे ही कुछ फाइटिंग कॉन्ट्रोवर्शियल किस्सों के बारे में:-
सलमान खान औऱ शाहरुख खान</strong>:- सलमान खान और शाहरुख खान इंडस्ट्री के दो बड़े सुपरस्टार हैं। इनका आपस में भी फिल्मों को लेकर काफी मुकाबला रहता है तो वहीं पर्दे पर सलमान और शाहरुख की जोड़ी को भी फैंस ने खूब पसंद किया। फिल्म करण अर्जुन हो, ट्यूबलाइट हो या फिर जीरो। सिर्फ एक सीन में ही एक दूसरे की फिल्मों में स्पेशल गेस्ट के तौर पर आते ही ये फैंस का दिल जीत लेते हैं। लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब इन दोनों स्टार्स के बीच सब कुछ सही नहीं चल रहा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक एक्ट्रेस की बर्थडे पार्टी में सलमान और शाहरुख उलझ आपस में ही उलझ गए थे। सलमान और शाहरुख कैटरीना कैफ की बर्थडे पार्टी पर पहुंचे थे। सलमान ने इस बीच काफी ड्रिंक कर ली थी जिस वजह से वह शाहरुख खान के मजाक को सीरियस ले गए और दोनों के बीच किसी पर्सनल बात को लेकर झगड़ा होगया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहरुख और सलमान का ऐश्वर्या राय के टॉपिक पर झगड़ा हुआ था।
सलमान खान और ऐश्वर्या राय:- सलमान खान औऱ ऐश्वर्य़ा के अफेयर के किस्से मशहूर हैं। सलमान खान ऐश्वर्या से बहुत प्यार करते थे। लेकिन दोनों का रिश्ता मुकम्मल न हो सका। बाद में इन दोनों का ब्रेकअप हो गया। इस बीच ऐश्वर्य़ा ने सलमान पर आरोप भी लगाए थे कि उन्होंने ऐश्वर्य़ा के साथ हाथापाई भी की थी।
सलमान खान औऱ विवेक ओबेऱॉय:- खबरें थीं कि फिल्म ‘क्यों हो गया ना’ की शूटिंग के दौरान ऐश्वर्य़ा राय और विवेक ओबेरॉय के बीच काफी नजदीकियां आ गई थीं जिस वजह से सलमान खान और विवेक ओबेरॉय के बीच काफी गहमागहमी हो गई थी। बात काफी आगे तक बढ गई थी। इतना ही नहीं विवेक ओबेरॉय ने तो एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सलमान के खिलाफ तक बोलना शुरू कर दिया था। जिसका अंजाम विवेक ओबेरॉय को भुगतना पड़ा। हालांकि विवेक ने अपनी किए की सलमान से बाद में माफी भी मांगी थी। लेकिन सलमान खान उनसे काफी नाराज थे।
https://www.youtube.com/watch?v=DAgEq6h36Xg
सलमान खान और अरिजीत सिंह:- सलमान खान काफी एंगर शेड वाले भी हैं वहीं वह काफी मस्ती मजाक करने वाली पर्सनालिटी भी हैं। लेकिन एक बार वह जिससे नाराज हो जाए उसके बाद तो वह खुद की भी नहीं सुनते और उस शख्स से दोबारा बात नहीं करते । ऐसा ही कुछ हुआ था सिंगर अरिजीत सिंह के साथ। फेम गुरुकुल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरिजीत ने एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान सलमान खान के किए मजाक का करारा जवाब उन्हीं के मुंह के सामने दे मारा था। इससे सलमान खान काफी अपसेट हो गए थे। जिसके बाद उन्होंने अवॉर्ड फंक्शन में रिएक्ट भी किया था। इतना ही नहीं खबरें ये भी आई थीं कि इस किस्से के बाद सलमान ने कई डायरेक्टर्स से कहा था कि अगर वह उनके साथ काम करना चाहते हैं तो अरिजीत उनकी फिल्म में नहीं गाएंगे।
वहीं कई बार ऐसा भी हुआ है जब सलमान खान अपने फैंस पर भड़के हों। सलमान एक बार जोधपुर जा रहे थे। तभी रास्ते में फैंस ने उनकी गाड़ी पहचान ली। फैंस सलमान की गाड़ी का पीछा करने लगे। इस बीच सलमान की गाड़ी उनसे आगे चलने लगी। तो फैंस ने अपनी गाड़ी की और स्पीड बढ़ा दी। सलमान खान ने अपने ड्राइवर से इस बीच गाड़ी एक साइड खड़ी करने को कहा। जिसके बाद सलमान तुरंत अपनी गाड़ी से बाहर निकले। गुस्से में उन्होंने उन सभी लोगों को देखा जो अपनी अपनी गाड़ी और बाइक्स से उनका पीछा कर रहे थे।
एक बार सलमान खान एयरपोर्ट से बाहर आ रहे थे। सलमान थोड़ा एंग्री से दिख रहे थे। वहीं एयरपोर्ट से बाहर उनका एक फैन भी निकल रहा था। सलमान को साथ देख कर वह अपना फोन निकाल कर सेल्फी लेने लगा। तभी सलमान भड़क गए और सलमान ने फैंन का फोन झटके से छीन लिया औऱ अपने पास रख लिया। फैन उस वक्त स्तब्ध खड़ा रह गया। हालांकि बाद में फैन को उसका फोन वापस मिल गया था।
