Salaar Box Office Collection Day 8: ‘केजीएफ’ (KGF) जैसी फिल्म बना चुके डायरेक्टर प्रशांत नील ‘सालार’ (Salaar) को लेकर चर्चा में हैं। प्रभास (Prabhas) स्टारर फिल्म को 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया और इसने 8 दिन में अच्छा खासा कलेक्शन कर लिया है। लेकिन, 8वें दिन इसकी कमाई में गिरावट आई है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने काफी कम बिजनेस किया है। वहीं, शाहरुख खान (Shah rukh khan) की ‘डंकी’ (Dunki) ने 9वें दिन प्रभास के मुकाबले ठीक-ठाक कमाई की है। ऐसे में चलिए आपको दोनों ही फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में बताते हैं…
बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क की रिपोर्ट की मानें तो प्रभास की ‘सालार’ ने शुक्रवार यानी कि 8वें दिन 10.23 करोड़ की कमाई की है, जिसके बाद भारत में इसका कलेक्शन 318.23 करोड़ हो गया है। वहीं, इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 468.5 करोड़ के पार पहुंच गया है। फिल्म का इंडिया का ग्रॉस कलेक्शन 363.5 करोड़ हो गया है। वहीं, अगर फिल्म के बाकी दिनों के कलेक्शन पर नजर डाली जाए तो सातों दिनों की कमाई में इसने पहले दिन 90.7 करोड़, दूसरे दिन 56.35 करोड़, तीसरे दिन 62.05 करोड़, चौथे दिन 46.3 करोड़, पांचवे दिन 24.9 करोड़, छठे दिन 15.6 करोड़ और सातवें दिन 12.1 करोड़ का बिजनेस किया है। इसके बाद फिल्म का हफ्ते भर का कलेक्शन 308 करोड़ को पार पहुंच गया है।
‘डंकी’ का 9वें दिन का कलेक्शन
इसके साथ ही शाहरुख खान की ‘डंकी’ (Dunki Box Office Collection Day 9) के 9वें दिन के कलेक्शन केबारे में बात की जाए तो सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने 7.25 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसके बाद भारत में शाहरुख की फिल्म का कलेक्शन 167.47 करोड़ हो गया है। इसके साथ ही इसके वर्ल्डवाइड कलेक्शन के बारे में बात की जाए तो ये 317.25 करोड़ तक पहुंच गई है। जबकि इसका इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 192.25 करोड़ तक पहुंच गया है। ऐसे में अब ये फिल्म 200 करोड़ से कुछ ही दूर है। उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म अपने दूसरे वीकेंड में ये आंकड़ा पार कर सकती है।
वहीं, ‘डंकी’ के आठ दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में बात की जाए तो इसने 29.2 करोड़ के साथ ओपनिंग की थी। दूसरे दिन, 20.12 करोड़, तीसरे दिन 25.61 करोड़, चौथे दिन इसकी कमाई में गिरावट आई और इसने 31.5 करोड़, पांचवे दिन 46.3 करोड़, छठे दिन 10 करोड़, सातवें दिन इसकी कमाई गिरावट आई और 5.61 करोड़ का कलेक्शन किया। इसके साथ ही आठवें दिन की कमाई 8.21 करोड़ की थी।