Sakshi Chopra On Harassment: ‘रामायण’ जैसे टीवी शोज बनाने वाले रामानंद सागर (Ramanad Sagar) की ग्रैंड डॉटर साक्षी चोपड़ा (Sakshi Chopra) सोशल मीडिया सेंसेशन हैं। वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और बोल्ड तस्वीरें इंटरनेट पर शेयर करती रहती हैं। इसी बीच साक्षी एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। इसकी वजह उनकी कोई फोटो या वीडियो नहीं बल्कि नेटफ्लिक्स पर लगाए गए आरोप हैं। उन्होंने नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो ‘सोशल करेंसी’ के मेकर्स पर उनकी शर्तों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। एक्ट्रेस ने हैरेसमेंट से धोखाधड़ी तक के आरोप लगाए हैं।

बता दें कि साक्षी, रामानंद सागर के बेटे मोती सागर की बेटी मीनाक्षी सागर की बेटी हैं। सिंगर और सॉन्ग राइटर साक्षी के सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोअर्स हैं।

साक्षी ने शो में काम करने का शेयर किया अनुभव

साक्षी चोपड़ा ने हाल ही में नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो ‘सोशल करेंसी’ में काम किया था। ऐसे में इसमें काम करने का अनुभव एक्ट्रेस ने एक पोस्ट के जरिए किया था। उनके इस शो में 7 और सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर शामिल थे।

शो के मेकर्स एक साल से पड़े थे पीछे

साक्षी ने पोस्ट में बताया कि ‘उन्होंने इस शो को सिर्फ एक शर्त पर साइन किया था। शर्त रखी गई थी कि उन्हें दिन में एक बार अपनी मां से बात करने की परमिशन दी जाएगी। उन्हें शो का हिस्सा बनाने के लिए मेकर्स पिछले एक साल से उनके पीछे पड़े थे।’ एक्ट्रेस ने मेकर्स पर ये आरोप भी लगाया कि ‘मेकर्स ने कई कॉल्स और मैसेज के जरिए उन्हें शो साइन करने के लिए गुमराह भी किया।’

बॉडी पार्ट्स को लेकर किए जाते थे कमेंट्स

साक्षी चोपड़ा ने पोस्ट में अपने को-कंटेस्टेंट रहे मृदुल मधोक को लेकर भी लिखा है। उन्होंने बताया कि ‘मृदुल उनके बॉडी पार्ट्स को लेकर कमेंट्स करते थे और मेकर्स ने इस रिकॉर्ड तक किया। रेटिंग पाने के लिए टेलिकास्ट भी किया। उन्हें एक साल तक ये विश्वास दिलाया गया कि ये सिर्फ एक गेम शो है।’ इतना ही नहीं मेकर्स ने मृदुस को उनके साथ उसी घर में रहने की परमिशन दे दी थी। इसमें उनका दम घुटता था।

छीन लिया साक्षी का फोन

यही नहीं, साक्षी ने पोस्ट में आगे लिखा कि ‘वो फैशल च्वॉइस को लेकर खुद को बोल्ड बताती हैं और इसलिए मेकर्स ने मान लिया कि वो ऐसी गंदगी भी कर सकती हैं। उनके गेम शो में बहुत ही घटिया टास्क थे। मेकर्स ने एक्ट्रेस से वादा किया था कि वो रोज एक बार मां से उनकी बात करवाएंगे। लेकिन जब भी साक्षी ने अपनी मां से बात करने की कोशिश की तो उनका फोन छीन लिया गया।’ एक्ट्रेस ने अंत में ऐसे शो में काम ना करने का वादा किया है। लोग साक्षी की पोस्ट पर मेकर्स को ट्रोल कर रहे हैं।