ओलिंपिक पदक विजेता भारतीय बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल की बायॉपिक का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है। फिल्म में परिणीति चोपड़ा साइना नेहवाल के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म के ट्रेलर में परिणीति बेद शानदार लग रही हैं। साइना जैसा कॉन्फिडेंस और लुक्स के साथ परिणीति खूब जम रही हैं। पहले इस फिल्म में श्रद्धा कपूर नजर आने वाली थीं। लेकिन फिर किसी वजह से वह इस फिल्म का हिस्सा नहीं बन पाईं। अब परिणीति चोपड़ा फाइनली फिल्म में साइना का किरदार निभाती दिख रही हैं।
Women’s Day के खास मौके पर परिणीति चोपड़ा की फिल्म ‘साइना’ के ट्रेलर को रिलीज किया गया है। ट्रेलर में साइना नेहवाल के बचपन के कई किस्सों का जिक्र है। माता पिता के सपोर्ट से लेकर सफलता की सीढ़ी चढ़ने और फिर मुश्किलों भरे रास्ते से गुजरने की कहानी झलक इसमें देखने को मिल रही है।
ट्रेलर की शुरुआत होती है, साइना की मां साइना को बढ़ावा देती हुई दिखती हैं। छोटी सी साइना हाथों में बैडमिंटन पकड़े नजर आती हैं। फिल्म में टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस मेघना मलिक साइना की मां का रोल निभा रही हैं। ट्रेलर में साइना का फर्स्ट लुक बेहद खूबसूरती से लिया गया है। परिणीति काफी हद तक ट्रेलर में साइना जैसी लग रही हैं। वहीं उनका एटीट्यूड और बॉडी लैंग्वेज भी कमाल की लग रही है। फिल्म के ट्रेलर में मानव कौल भी नजर आ रहे हैं। मानव कौल कोच के तौर पर साइना को समझाते बुझाते दिखाई दे रहे हैं, देखें ट्रेलर:-
फिल्म के ट्रेलर में परिणीति का लुक दर्शकों को काफी भा रहा है। परिणीति फैंस उनकी खूब तारीफें कर रहे हैं। वुमन्स डे के मौके पर रिलीज किए गए इस ट्रेलर पर लोग खूब प्राउड फील कर रहे हैं और साइना को उनके काम के लिए शाबाशी दे रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद , परिणीति की तारीफें हो रही हैं। वहीं एक्ट्रेस मेघना को भी खूब नोटिस किया जा रहा है।
ट्रेलर के नीचे कमेंट कर एक यूजर लिखता है- साइना की मां का हरियाणवी टोन गजब है अलग लेवल पर। ग्रेट। तो किसी ने कहा- साइना और परिणीति में फर्क करना फिलहाल मुश्किल है।
साइना की तारीफ में कई लोग कहते दिखे- साइना काबिल-ए-तारीफ हैं। उन्होंने लोगों का माइंड सेट चेंज करने में बहुत मदद की है। हेट्स ऑफ। मिनी नाम की यूजर ने कहा- वुमन्स डे पर इससे बहतरीन और कुछ नहीं हो सकता था। हैप्पी वुमन्स डे टु ऑल। डॉ. इरशाद नाम के यूजर ने लिखा- ऐसा बहुत कम है हमारे यहां जब किसी यंग टैलेंट की बायोग्राफी बनाई जा रही हो। नाइस।