बॉलीवुड स्टार सैफ अली खान और करीना कपूर खान के ‘नन्हे नवाब’ तैमूर अली खान इंटरनेट पर अपनी क्यूट तस्वीरों के जरिए छाए रहते हैं। करीना के बेटे का रुतबा अब किसी सेलेब से कम नहीं है। इस बार तैमूर अपने एक फैन के साथ तस्वीर में नजर आ रहे हैं। तैमूर तस्वीर में एअरपोर्ट के अंदर अपनी नैनी के साथ हैं। वहीं एअरपोर्ट पर एक फैन उमके साथ तस्वीर खिंचवाती नजर आ रही है। इससे पहले तैमूर की एक और तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही थी। इस तस्वीर में तैमूर अपने मम्मी पापा के साथ व्हाइट स्नो में मस्ती करते देखे गए थे।

हाल ही में तैमूर की बर्थडे से लेकर क्रिसमस डे की तस्वीरें भी इंस्टाग्राम, फेसबुक और ट्विटर पर खूब शेयर की जा रही थीं। सैफ अली खान के बर्थडे से लेकर क्रिसमस-डे तक की क्यूट तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब पसंद की गईं। इसके बात तैमूर अपने पेरेंट्स के साथ यूरोप टूर के लिए निकले। इस दौरान करीना सैफ को तैमूर के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। इससे पहले कपूर फैमिली ने क्रिसमस डे के मौके पर तैमूर की कई सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपलोड की थीं। तस्वीरों में तैमूर अपनी मौसी करिश्मा कपूर, मामू रणबीर कपूर नानी-नाना बबीता और रणधीर कपूर के साथ दिखाई दे रहे हैं।