Saaho Movie Review, Box Office Collection: प्रभास (Prabhas) की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘साहो’ (Saaho) 30 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को लेकर फैन्स के बीच जबरदस्त क्रेज है। फिल्म का लोगों के बीच बज ज्यादा होने के चलते उम्मीद की जा रही है कि फिल्म पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर कमाई के कई रिकॉर्ड्स तोड़ सकती है। ‘बाहुबली-2’ के बाद करीब 2 साल के बाद बड़े पर्दे पर एक्शन और थ्रिलर फिल्म लेकर लौटे प्रभास की यह मेगा ब्लॉकबस्टर रिलीज है। ‘साहो’ (Saaho) का स्क्रीनिंग आज राज 1 बजे से शुरू कर दी गई थी। हालांकि साहो की स्टोरी लाइन को लेकर क्रिटिक्स ने खराब रिव्यू दिए हैं।

प्रभास की फिल्म बाहुबलि ने ओपनिंग डे में कुल 122 करोड़ का बिजनेस किया था। जबकि Avengers: Endgame ने पहले दिन 53 करोड़ की कमाई की थी। अब फिल्म कारोबारियों की मानें तो साहो पहले दिन 70 करोड़ की कमाई कर सकती है। ये फिल्म तेलुगु, तमिल, कन्नड़, हिंदी और मलयालम में रिलीज हो रही है।

ओपनिंग डे में अकेले हिंदी सिर्फ 10 करोड़ की कमाई करने का अनुमान लगाया जा रहा है जबकि सबसे ज्यादा तेलुगु भाषा से कमाई की उम्मीद 40 करोड़ की है। अब फैंस यही न्यूज सुनना चाह रहे हैं कि क्या साहो पहले दिन 100 करोड़ वाले क्लब में शामिल हो पाएगी? फिल्म में श्रद्धा कपूर के अलावा चंकी पांडे, जैकी श्रॉफ, मंदिरा बेदी, महेश मांजरेकर, नील नितिन मुकेश और अरूण विजय जैसे सितारे भी हैं।

जहां एक ओर ‘साहो’ को पब्लिक और क्रिटिक का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। वहीं दूसरी ओर फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने ‘साहो’ को 5 में से 1.5 स्टार्स देते हुए फ्लॉप करार दिया है। तरण ने ट्वीट में लिखा कि फिल्म असहनीय है। फिल्म में टैलेंट की बर्बादी हुई है, बड़ा पैसा और अवसर। कमजोर कहानी और भ्रमिक करने वाला स्क्रीन प्ले और कमजोर डायरेक्शन।

Live Blog

Saaho Movie Review, Rating: पढ़ें फिल्म से जुड़े लाइव अपडेट्स

Highlights

    23:03 (IST)31 Aug 2019
    मशहूर निर्देशक मारुथी ने साहो के बारे में लिखी ऐसी बात
    17:44 (IST)31 Aug 2019
    तमिलरॉकर्स पर रिलीज वाले दिन ही लीक कर दी गई साहो

    साहो फिल्म पाइरेटेड वेबसाइट तमिलरॉकर्स पर रिलीज वाले दिन ही लीक कर दी गई। इससे सिनेमाघर में पहुंचने के बजाय लोग ऑनलाइन ही सर्च कर देखने की कोशिश करेंगे। हालांकि फिल्म को बड़ी संख्या में देखने लोग थिएटर पहुंच रहे हैं।

    17:13 (IST)31 Aug 2019
    सिर्फ हिंदी मूवीज में मिशन मंगल और भारत से पीछे ही रह गई साहो
    16:02 (IST)31 Aug 2019
    साहो के रिलीज से मिशन मंगल, बाटला हाउस की कमाई पर पड़ा असर

    साहो के रिलीज होने के बाद से मिशन मंगल और बाटला हाउस में गिरावट आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, मिशन मंगल ने शुक्रवार को  1-2.5 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसके साथ ही इस फिल्म ने अब तक 180 करोड़ का कलेक्शन किया है। यह फिल्म जल्द ही 200 करोड़ के क्लब की ओर बढ़ रही है। वहीं साहो की बंपर ओपनिंग से दोनों ही फिल्मों पर असर पड़ा है।

    14:50 (IST)31 Aug 2019
    हिंदी राज्यों के दर्शकों में साहो की धमक
    14:11 (IST)31 Aug 2019
    कमाई में उछाल

    प्रभास की फिल्म साहो बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा बिखेर रही है। माना जा रहा है कि वीकेंड में फिल्म की कमाई पर जबरदस्त उछाल देखने को मिल सकता है। फिल्म ने पहले दिन 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है।

    13:36 (IST)31 Aug 2019
    दूसरे दिन भी अच्छा इजाफा

    प्रभास की साहो बॉक्स ऑफिस पर अच्छी रफ्तार से आगे बढ़ रही है। फिल्म की कमाई में दूसरे दिन भी अच्छा इजाफा हुआ है। प्रभास की फिल्म को लेकर लोग उत्साहित हैं-

    13:13 (IST)31 Aug 2019
    बॉक्स ऑफिस पर पैसों की बारिश

    साहो को आंध्र प्रदेश में बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म ने पहले दिन कुल 35 करोड़ 70 लाख रुपए की कमाई की है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में फिल्म की कमाई बढ़ सकती है।

    12:25 (IST)31 Aug 2019
    साहो के टिकट नहीं हो पा रहे प्रिंट

    सोशल मीडिया पर #saaho का इस्तेमाल कर लोग प्रभास की फिल्म के बारे में अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। क्रिटिक्स ने फिल्म को खराब तो फैन्स ने हिट बताया है। वहीं कुछ सिनेमाघरों में साहो के शोज को कैसिंल करना पड़ा है क्योंकि टिकट की प्रिटिंग में देरी हुई है। टिकट प्रिंट न हो पाने के चलते साहो की कमाई पर थोड़ा असर पड़ सकता है।

    11:59 (IST)31 Aug 2019
    सोशल मीडिया पर क्रेज

    प्रभास की फिल्म साहो की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। फैन्स के अलावा स्टार्स भी प्रभास और डायरेक्टर सुजीत की तारीफ किये बिना नहीं रह पा रहे हैं।

    11:26 (IST)31 Aug 2019
    प्रभास की आखिरी चार फिल्में

    प्रभास की आखिरी चार फिल्में बॉक्सऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई हैं। मिर्ची, बाहुबली-2, बाहुबली के बाद साहो बॉक्स ऑफिस पर कमाई के नए कीर्तिमान बना रही है।

    10:44 (IST)31 Aug 2019
    वीकेंड में तहलका

    प्रभास अब ऐसे पहले भारतीय स्टार बन गए हैं, जिसने वर्ल्डवाइड पहले दिन 100 करोड़ रुपए की कमाई की है। साहो की पहले दिन बंपर कमाई को देखने के बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म वीकेंड में भी तहलका मचाएगी।

    10:16 (IST)31 Aug 2019
    हाउसफुल जा रहे शोज

    साउथ में प्रभास के फैन्स को सिनेमाघरों में टिकट नहीं मिल पा रहे हैं। सोशल मीडिया पर फैन्स ने बताया है कि साउथ के मार्निंग शोज भी हाउस फुल जा रहे हैं। प्रभास की फैन्स सुबह से ही फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघर पहुंच रहे हैं।

    09:56 (IST)31 Aug 2019
    जबरदस्त एडवांस बुकिंग

    साहो की एडवांस बुकिंग को दूसरे दिन भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। जानिए अपने शहर का हाल-

    09:30 (IST)31 Aug 2019
    प्रभास वन मैन शो

    प्रभास की फिल्म साहो को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। एक यूजर ने लिखा- मैं प्रभास का फैन नहीं हूं लेकिन साहो हॉलीवुड के स्तर से कम नहीं है। शानदार स्क्रीनप्ले सुजीत के द्वारा किया गया है। प्रभास वन मैन शो है।

    09:11 (IST)31 Aug 2019
    बन रहे मीम्स

    जहां फिल्म को लेकर प्रभास के फैन्स क्रेजी हो रहे हैं। हाउसफुल होने के कारण साउथ के कई सिनेमाघरों के टिकट काउंटर्स को भी बंद कर दिया गया है। वहीं दूसरी ओर कुछ दर्शकों को फिल्म रास नहीं आई है। ऐसे में साहो के मीम्स बनाकर वायरल कर रहे हैं।

    08:42 (IST)31 Aug 2019
    दूसरे दिन भी मिल रहे फिल्म को दर्शक

    साहो को सिनेमाघरों में दूसरे दिन भी दर्शकों का साथ मिल रहा है। फिल्म को देखने के बाद लोग अपना रिव्यू भी शेयर कर रहे है। एक यूजर ने लिखा- फिल्म पैसा वसूल है। स्टोरीलाइन ट्विस्ट एंड टर्न्स से भरपूर है। हालांकि थोड़ा दुविधाओं से भी भरी है, लेकिन प्रभास की एक्टिंग से कमाल हुआ और वीएफएक्स भी अच्छे हैं। सुजीत ने मात्र 28 साल की उम्र में अच्छा काम किया है और हम इसे अच्छी फिल्म कह सकते हैं।

    08:13 (IST)31 Aug 2019
    फिल्म का क्लाईमैक्स लोगों को भाया

    साउथ में साहो को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। दूसरे दिन भी लोग मार्निंग से ही सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं। वहीं साउथ के जाने-माने निर्देशक मारूति डायरेक्टर ने अपने फैन्स ने गुजारिश की है कि वह साहो को देखने के लिए सिनेमाघरों का रुख करें। मारूति के मुबातिक, यह फिल्म हॉलीवुड फिल्म का फील देती है और फिल्म का सेकेंड हाफ अलग लेवल का है।

    07:56 (IST)31 Aug 2019
    टिकट के लिए मारामारी

    साहो फिल्म को लेकर प्रभास के फैन्स के बीच जबरदस्त क्रेज है। सिनेमाघरों के बाहर टिकट काउंटर पर लंबी लोगों की लंबी लाइन लगी है। इसके अलावा लोग एक-दूसरे पर चढ़कर थियेटर में घुसने की कोशिश कर रहे हैं।

    07:13 (IST)31 Aug 2019
    आपस में भिड़े क्रिटिक्स

    फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने साहो को फ्लॉप करार दिया है। वहीं क्रिटिक दयानंद ने तरण की बात पर असहमित जताई है। दयानंद ने लिखा- मैं आपके एक शब्द के साथ भी सहमति नहीं रखता हूं। देश में साहो जबरदस्त फिल्म साबित होगी, जो आपका ध्यान खींचेगी।

    22:44 (IST)30 Aug 2019
    इस वजह से मार्निंग शो करने पड़े कैंसिल

    एक्शन थ्रि‍लर और मल्टीस्टारर फिल्म साहो 30 अगस्त को दस हजार स्क्रीन्स पर रिलीज हो चुकी है। देश के कई जगहों  पर फिल्म के मॉर्निंग शोज कैंसि‍ल कर दिए गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तर भारत के कई बड़े सिनेमा चेन्स में लगभग दो हजार प्रिंट्स की लेट डिलीवरी के कारण मॉर्निंग शोज को रद करना पड़ा।  यह सिर्फ साहो के हिंदी वर्जन के साथ हुई।

    22:32 (IST)30 Aug 2019
    साहो के लिए खास रही ये बधाई

    बाहुबली के ऑफिशियल ट्विटर पेज ने साहो के लिए खास तरीके से बधाई दी- आज वर्ल्ड साहो डे है। हम हमारे बाहुबली प्रभास और पूरी टीम को शुभकामनाएं देते हैं। साहो ब्लॉकबस्टर साबित होने के लिए ऑल द बेस्ट।

    20:49 (IST)30 Aug 2019
    पंजाब में प्रभास के फैंस साहो को दिए 5 स्टार, बताए शानदार फिल्म
    20:00 (IST)30 Aug 2019
    करोड़ों के हैं एक्शन सीन

    रिव्यू पढ़ने वाली जनता को हम बता दें कि प्रभास कई इंटरव्यू में कह चुके हैं कि एक एक एक्शन सीन को शूट करने के लिए फिल्म मेकर्स 75 करोड़ रुपये तक खर्च कर चुके हैं।

    18:51 (IST)30 Aug 2019
    साहो के यंग फैंस ने देखिए कैसे दिया रिएक्शन

    साहो का ट्रेलर देखकर ही सुपर एक्साइटेड दिख रही जनता आज जब थिएटर पहुंची तो उनका कहना था। ट्रेलर तो सिर्फ शुरुआत है, असली एक्शन सीन आपको हॉलीवुड फिल्मों जैसा फील कराएंगे।

    17:50 (IST)30 Aug 2019
    प्रभास की फिल्म साहो को असली पब्लिक रिव्यू इस प्रकार है:

    💙 Positive क्या है :
    1 एंट्री सीन जबरदस्त है
    2 स्क्रीन प्ले सुपर से भी उपर है
    3 विलेन का रोल जान है
    4 अबु धाबी का साधु

    🔴 Negative क्या है:
    1 हिंदी डबिंग बकवास है
    2 VFX बहुत कमजोर है
    3 सामान्य लोगों के लिए ये मूवी नहीं है
    4 न कहानी है न लव केमिस्ट्री

    17:08 (IST)30 Aug 2019
    2000 रुपये तक पहुंचा साहो की फिल्म का टिकट

    साहो फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे प्रभास को हिंदी बेल्ट के फैंस से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। बताया जा रहा है कि फैंस किसी भी कीमत पर थिएटर पहुंचना चाह रहे हैं। दिल्ली के एक प्रीमियम थिएटर में साहो फिल्म का टिकट 2000 रुपये तक बिक रहा है। वहीं प्रभास के फैनपेज पर एक यूजर ने वीडियो शेयर किया है जिसमें टिकट के लिए लंबी लाइन लगी है।

    16:35 (IST)30 Aug 2019
    प्रभास की फिल्म साहो रिलीज के बाद फैंस ने मनाया जश्न

    बाहुबलि स्टार प्रभास की फिल्म साहो (Saaho) आज देशभर में रिलीज हो गई। ये फिल्म तेलुगु, तमिल, कन्नड़, हिंदी और मलयालम में रिलीज हुई है। हिंदी बेल्ट से ज्यादा इस फिल्म का क्रेज तेलुगु और तमिल फैंस में देखा जा रहा है।

    15:52 (IST)30 Aug 2019
    कई सिनेमाघरों में रद हुए मॉर्निंग शो

    प्रभास की फिल्म साहो की रिलीज को लेकर चर्चा आज सुबह से ही पूरे देश में जोरों से थी। टिकट भी एडवांस बुक थे। लेकिन तमाम सिनेमा घरों में 2K प्रिंट देरी से पहुंचने से कई थिएटरों में मॉर्निंग शो को रद करना पड़ा। ज्यादातर असर उत्तर भारत के हिंदी वर्जन में ही देखने को मिल रहा है।

    15:21 (IST)30 Aug 2019
    क्या मेकर्स ने फिल्म का पोस्टर किया चोरी?

    साहो जहां एक ओर बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई कर रही है। वहीं दूसरी ओर बेंगलुरू के एक आर्टिस्ट ने दावा किया है कि साहो फिल्म का एक पोस्टर साल 2014 में उसके द्वारा बनाई गई आर्टवर्क से चोरी किया गया है। देखें फिल्म का पोस्टर-

    15:01 (IST)30 Aug 2019
    दूसरा पार्ट भी शानदार

    कौशिक एलएम लिखते हैं- साहो का दूसरा हाफ- 30-40 मिनट एक्शन से भरपूर है। एक्शन सीन ओवर टॉप है। फिल्म की पूरी लाइमलाइट को प्रभास ले गए हैं।

    14:53 (IST)30 Aug 2019
    'साल की सबसे खराब फिल्मों में से एक'

    जहां सोशल मीडिया पर प्रभास के फैन्स को साहो पसंद आ रही है और फिल्म की जमकर तारीफ हो रही है। वहीं दूसरी ओर फिल्म क्रिटिक्स और कुछ लोगों ने साहो को नकार दिया है। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा- इस साल की सबसे खराब फिल्मों में से एक है। प्रभास डल लग रहे हैं और उनका मेकअप खराब है। फिल्म में कई कलाकार हैं और सेंसलेस स्क्रीनप्ले है। इसके जिम्मेदार सुजीत हैं और रिस्क मत लीजिए।

    14:38 (IST)30 Aug 2019
    2019 की सबसे निराश करने वाली फिल्म

    फिल्म समीक्षक सुमित कादेल ने साहो को इस साल की सबसे बड़ी निराशा बताई है। सुमित ने लिखा फिल्म की अच्छी बात साहो की मौजूदगी है। जबकि माइनस- फिल्म में कई किरदारों का होना है, दुविधाभरी कहानी, बोरिंग स्क्रीनप्ले, बहुत ज्यादा एक्शन, और कई खराब गाने, भयानक निर्देशन आप इसे अपने रिस्क में देखें। फिल्म को सुमित ने 2 स्टार्स दिए हैं।

    14:23 (IST)30 Aug 2019
    क्रिटिक की राय

    इंडियन एक्सप्रेस की फिल्म क्रिटिक सुभ्रा गुप्ता ने साहो को 5 में से 1.5 स्टार्स दिए हैं। सुभ्रा ने लिखा- आप फिल्म के लिए धड़कनें रोककर एकदम तैयार होते हैं, लेकिन साहो आखिरकार फ्लॉप का रूख ले लेती है।

    13:52 (IST)30 Aug 2019
    Saaho Day 1 Box Office collection: बाहुबलि का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी साहो?

    साहो की ओपनिंग डे बॉक्स आफिस कलेक्शन प्रभास की ही फिल्म बाहुबलि का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी? ट्रेड एनालिस्ट का मानना है कि पहले दिन कलेक्शन के मामले में ये बाहुबलि से काफी पीछे रह जाएगी। हालांकि उनकी ये पक्की उम्मीद है कि Avengers: Endgame का रिकॉर्ड तोड़ने में सफल हो सकती है।

    13:03 (IST)30 Aug 2019
    साहो एक्टर प्रभास के फैंस का जुनून देखिए
    12:55 (IST)30 Aug 2019
    साहो टीम की फैंस से गुजारिश: No Piracy Please !

    साहो की प्रोडक्शन कंपनी यूटीवी क्रिएशंस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्टर रिलीज किया है। जिसमें उसने दर्शकों और फैंस से गुजारिश की है कि वो पाइरेसी को सपोर्ट न करें। यहां तक कि अगर कोई करता हुआ दिखे तो दिए हुए नंबर पर जानकारी दें। वैसे ​तमिलरॉकर्स जैसी साइट अक्सर बड़ी फिल्मों को लीक करने के पीछे लगी रहती हैं।

    12:38 (IST)30 Aug 2019
    तरण आदर्श को रास नहीं आई साहो

    ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने प्रभास की साहो को 5 में से 1.5 स्टार्स दिए हैं। साहो के लिए तरण ने लिखा- टैलेंट को बर्बाद किया, बड़ा पैसा और अवसर.. कमजोर कहानी, कंफ्यूजिंग स्क्रीनप्ले और डायरेक्शन कमजोर।

    12:15 (IST)30 Aug 2019
    बधाईयों को लगी झड़ी

    फैन्स बाहुबली के बाद प्रभास की बड़ी रिलीज साहो को लेकर लगातार सोशल मीडिया पर बधाई दे रहे हैं। फैन्स के अलावा साउथ एक्टर्स भी साहो को लेकर उत्साहित नजर आ रहे हैं। एक्टर सुशांत ने साहो की सफलता की बधाई दी है।

    11:53 (IST)30 Aug 2019
    बाहुबली स्टार को खास अंदाज में मिली बधाई

    बाहुबली के ऑफिशियल ट्विटर पेज ने लिखा- आज वर्ल्ड साहो डे है। हम हमारे बाहुबली प्रभास और पूरी टीम को शुभकामनाएं देते हैं। साहो ब्लॉकबस्टर साबित होने के लिए ऑल द बेस्ट।