Saaho Box Office Collection Day 2 Updates: प्रभास ने ‘बाहुबली-2’ के बाद अब ‘साहो’ से बॉक्स ऑफिस पर धमाका किया है। फिल्म ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। वहीं पहले दिन बंपर कमाई करने के बाद ‘साहो’ ने दूसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की है। ‘साहो’ के हिंदी वर्जन ने भारत में 24 करोड़ 40 लाख रुपए का कलेक्शन पहले दिन किया है। वहीं फिल्म ने सभी भाषाओं में ग्रॉस ओपनिंग 130 करोड़ के करीब की है। वहीं फिल्म ने दूसरे दिन हिंदी भाषा में 25 करोड़ 20 लाख रुपए का बिजनेस किया है। ऐसे में हिंदी में साहो का कुल कलेक्शन 50 करोड़ के करीब पहुंच गया है।

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने लिखा- ‘साहो के लिए पहले दिन शानदार रहा। बाहुबली-2 के बाद प्रभास का स्टारडम+ फिल्म की चर्चा+फिल्म की शानदार एडवांस बुकिंग अच्छे नंबर बटोरने में सफल रही। अच्छे वीकेंड के लिए फिल्म के लिए दूसरा और तीसरा दिन महत्वपूर्ण है।’ फिल्म क्रिटिक ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से लिखा- साल की सबसे बड़ी एक्शन एंटरटेनर की ब्लॉकबस्टर शुरूआत। साहो ने वर्ल्डवाइड 130 करोड़ रुपए का बिजनेस पहले दिन किया।

बता दें कि फिल्म में प्रभास के अलावा श्रद्धा कपूर, अर्जुन विजय, मंदिरा बेदी, नील नितिन मुकेश, चंकी पांडे, जैकी श्रॉफ और महेश मांजरेकर जैसे सितारे भी हैं। फिल्म का बजट 350 करोड़ रुपए के करीब बताया जाता है। ‘साहो’ 30 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।

‘साहो के बाद इसको भी फ्लॉप कहोगे’, तरण आदर्श के फिर पीछे पड़ गए प्रभास के फैन्स

Live Blog

Highlights

    08:40 (IST)02 Sep 2019

    deleting_message

    21:55 (IST)01 Sep 2019
    रिकॉर्डतोड़ हो रही साहो की कमाई

    साहो बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन अपना कमाल दिखाने में सफल रही है। फिल्म ने दूसरे दिन 205 करोड़ से ज्यादा का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया है। ऐसे में महज दो दिनों में फिल्म की कमाई 300 करोड़ के पार पहुंच गई है।

    18:11 (IST)01 Sep 2019
    250 करोड़ कमाई प्रभास की साहो

    प्रभास स्टारर फिल्म साहो  ने अपने रिलीज के दो दिनों में राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय कलेक्शन में 205 करोड़ रुपए की मोटी कमाई की हैंl इस फिल्म की कुल लागत 350 करोड़ की हैंl

    16:01 (IST)01 Sep 2019
    साहो ने बनाया रिकॉर्ड

    प्रभास की बाहुबली-2 के साहो ऐसी दूसरी फिल्म है जिसने ओपनिंग डे पर ग्रॉस 100 करोड़ रुपए से ज्यादा का बिजनेस किया है। बता दें यह कमाल अभी तक अन्य कोई एक्टर नहीं कर पाया है। यह रिकॉर्ड प्रभास के नाम ही दर्ज है।

    14:57 (IST)01 Sep 2019
    साहो की सफलता, 2 दिनों में कमा डाले 200 करोड़
    14:21 (IST)01 Sep 2019
    बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स ध्वस्त

    फिल्म ने ओपनिंग डे पर 68 करोड़ की कमाई कर कई बड़ी फिल्मों के इंडियन बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स ध्वस्त कर दिए हैं। साहो अबतक की बेस्ट ओपनर साबित हुई है। दूसरे दिन की धांसू कमाई के बाद माना जा रहा है कि साहो की कमाई में आने वाले दिनों में जबरदस्त इजाफा होगा।

    13:49 (IST)01 Sep 2019
    टिकट के लिए मारामारी

    प्रभास की साहो की हिंदी बेल्ट में फैन्स के बीच जबरदस्त दीवानगी देखने को मिल रही है। फिल्म के रिलीज के पहले दिन ही अपने चहेते स्टार की साहो को देखने को लिए सिनेमाघरों में फैन्स के बीच मारामारी हुई थी।Craze of #Saaho in Hindi Belt.....Definitely Prabhas is Pan Indian Superstar. pic.twitter.com/YBFGNumpWL— Laalu Makhija (@LaaluMakhija) August 31, 2019

    13:18 (IST)01 Sep 2019
    फिल्म की कमाई रोक पाना मुश्किल

    साहो बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन अपना कमाल दिखाने में सफल रही है। फिल्म ने दूसरे दिन 205 करोड़ से ज्यादा का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया है। ऐसे में महज दो दिनों में फिल्म की कमाई 300 करोड़ के पार पहुंच गई है।The box-office rampage continues 🔥#Saaho collects whopping 205 Cr gross in 2 days worldwide!Book tickets here : https://t.co/3g8zydBuXu #SaahoInCinemas pic.twitter.com/MHpxeFq5K6— UV Creations (@UV_Creations) September 1, 2019

    12:55 (IST)01 Sep 2019
    जलवा बरकरार

    फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने लिखा- फिल्म ने दूसरे दिन कमाल किया। प्रभास अपनी वर्ल्डवाइड पॉपुलैरिटी को एन्जॉय कर रहे हैं, जो भारी संख्या में मूवीलवर्स को आकर्षित कर रही है। अब निगाहें 70 करोड़ से ज्यादा की कमाई पर टिकी हैं। फिल्म ने पहले दिन हिंदी भाषा में 24 करोड़ 40 लाख रुपए, दूसरे दिन 25 करोड़ 20 लाख रुपए का बिजनेस किया है। ऐसे में फिल्म का कुल कलेक्शन 49 करोड़ 60 लाख रुपए हो गया है।

    12:36 (IST)01 Sep 2019
    सोशल मीडिया पर जबरदस्त तारीफ

    प्रभास के फैन्स साहो की सोशल मीडिया पर जबरदस्त तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- साहो ने साबित किया लोगों को रिव्यूज पर भरोसा नहीं करना चाहिए। यह फिल्म किसी हॉलीवुड फिल्म से कम नहीं है।

    12:02 (IST)01 Sep 2019
    तीसरे दिन भी हो सकती है बंपर कमाई

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साहो की कमाई में पहले दिन की तुलना में दूसरे दिन 20 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है। ट्रेड पंडितों का अनुमान है कि फिल्म की कमाई में तीसरे दिन जबरदस्त इजाफा हो सकता है।

    11:47 (IST)01 Sep 2019
    डबल डिजिट में नंबर्स

    तेलंगाना में साहो को दूसरे दिन 10 करोड़ से ज्यादा डिस्ट्रीब्यूटर्स शेयर मिला है। बाहुबली-2 के बाद यह ऐसी दूसरी फिल्म है जिसने डबल डिजिट में नंबर्स बटोरे हैं।

    11:23 (IST)01 Sep 2019
    फिल्म का क्लाईमैक्स

    प्रभास के फैन्स सोशल मीडिया पर फिल्म के क्लाईमैक्स की जमकर तारीफ कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि 30 मिनट के क्लाईमैक्स ने चौंका दिया। वहीं क्रिटिक्स ने फिल्म को निगेटिव रिव्यूज दिए हैं।

    10:56 (IST)01 Sep 2019
    विदेश में भी जलवा

    फिल्म क्रिटिक रमेश बाला के मुताबिक, साहो फिल्म ने नॉर्थ अमेरिका में $2 मिलियन का कारोबार दो दिनों में कर लिया है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में फिल्म की कमाई में ग्रोथ हो सकती है।

    10:34 (IST)01 Sep 2019
    तमिलनाडु में फिल्म की कमाई

    प्रभास की साहो तमिलनाडु के बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन कर रही है। फिल्म ने दो दिनों में 25 करोड़ रुपए की कमाई कर डाली है।

    10:10 (IST)01 Sep 2019
    हिंदी भाषा में शानदार एडवांस बुकिंग

    साहो की एडवांस बुकिंग को भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। हिंदी भाषा की बात करें तो फिल्म ने पहले दिन 5 करोड़ 98 लाख रुपए की एडवांस बुकिंग की तो वहीं दूसरे दिन 5 करोड़ 13 लाख और तीसरे दिन 5 करोड़ 2 लाख रुपए का बिजनेस किया।

    09:52 (IST)01 Sep 2019
    निजाम शहर में धांसू कमाई

    साउथ में साहो का जलवा बरकरार है। फिल्म को देखने के लिए प्रभास के फैन्स की भारी भीड़ सिनेमाघरों का रुख कर रही है। यही कारण है कि फिल्म ने दो दिनों में हैदराबाद के निजाम शहर में 14 करोड़ 60 लाख रुपए का कलेक्शन किया है।

    09:34 (IST)01 Sep 2019
    फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड

    प्रभास की बाहुबली-2 के साहो ऐसी दूसरी फिल्म साबित हुई है जिसने ओपनिंग डे पर ग्रॉस 100 करोड़ रुपए से ज्यादा का बिजनेस किया है। यह कमाल अभी तक अन्य कोई एक्टर नहीं कर पाया है। यह रिकॉर्ड प्रभास के नाम ही दर्ज है।

    09:21 (IST)01 Sep 2019
    कमाई से मेकर्स गदगद

    फिल्म के निर्माता साहो की धमाकेदार कमाई से गदगद हैं। साहो का प्रोड्क्शन हाउस यूवी क्रिएशन ने लिखा- साल की बड़ी एक्शन और थ्रिलर फिल्म की ब्लॉकबस्टर शुरूआत। फिल्म ने पहले दिन 130 करोड़ से ज्यादा का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया है।

    09:09 (IST)01 Sep 2019
    साहो का बजट

    साहो फिल्म का बजट करीब 350 करोड़ के आसपास बताया जाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का 115 करोड़ रुपए का बजट हिंदी भाषा के लिए रहा। प्रोड्क्शन कॉस्ट-100 करोड़ रुपए के आसपास रही। प्रचार में फिल्म के लिए मेकर्स ने 15 करोड़ रुपए खर्च किए।

    08:52 (IST)01 Sep 2019
    निगेटिव रिव्यूज के बाद भी शानदार कमाई

    प्रभास की साहो को जहां क्रिटिक्स ने खराब रिव्यू दिए हैं, वहीं फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त साथ मिल रहा है। निगेटिव रिव्यूज के बाद भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धांसू कमाई कर रही है।

    08:36 (IST)01 Sep 2019
    दूसरे दिन भी कमाल

    प्रभास की साहो तेलुगू और हिंदी भाषा में बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने दूसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपए से ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन किया है।

    08:21 (IST)01 Sep 2019
    कई बार देख रहे लोग फिल्म

    साहो का क्रेज लोगों के बीच जबरदस्त है। लोगों का फिल्म से एक बार में मन नहीं भर रहा है। ऐसे में फिल्म को अलग-अलग भाषाओं में देख रहे हैं। सोशल मीडिया पर दर्शक फिल्म को लेकर अपना रिएक्शन भी दे रहे हैं।

    08:13 (IST)01 Sep 2019
    चेन्नई में जलवा

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साहो का चेन्नई में जबरदस्त क्रेज है। फिल्म ने दूसरे दिन चेन्नई में 62 लाख रुपए का बिजनेस किया है। फिल्म का दो दिनों में कुल कलेक्शन चेन्नई के बॉक्स ऑफिस पर 1 करोड़ 35 लाख रुपए हो गया है।

    08:08 (IST)01 Sep 2019
    एडवांस बुकिंग का हाल

    हिंदी भाषा के लिए साहो की एडवांस बुकिंग में पहले दिन की तुलना में दूसरे दिन काफी इजाफा हुआ है। एनसीआर, पुणे और बैंगलुरू समेत कई शहरों में प्रभास की फिल्म का जबरदस्त क्रेज है।

    08:04 (IST)01 Sep 2019
    विदेश में भी बंपर कमाई

    भारत के साथ विदेश में भी साहो का जलवा बॉक्स ऑफिस पर बरकरार है। फिल्म ने यूए में पहले दिन 1.2 करोड़ रुपए का बिजनेस किया। दूसरे दिन फिल्म करीब 5 करोड़ 55 लाख रुपए कमाने में सफल रही है।

    08:02 (IST)01 Sep 2019
    पहले दिन से कमाई में ग्रोथ

    ट्रेड पंडितों के मुताबिक, साहो की कमाई में दूसरे दिन पहले दिन की तुलना में 10-20 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। ऐसे में फिल्म करीब 250 करोड़ रुपए के आसपास कुल कमाई करने में सफल रही है।

    08:00 (IST)01 Sep 2019
    बॉक्स ऑफिस पर धांसू कमाई

    फिल्म समीक्षक कौशिक ने लिखा- शनिवार के नंबर्स में और ज्यादा बढ़ोत्तरी हो सकती है। शुरूआती रूझानों के मुताबिक, साहो ने 27 करोड़ रुपए से ज्यादा का बिजनेस किया है। दूसरे दिन फिल्म करीब 50 करोड़ का बिजनेस कर सकती है। साहो हिंदी में शानदार है। हालांकि अभी सटीक आंकड़ों में इंतजार है।

    07:54 (IST)01 Sep 2019
    हिंदी भाषा में दूसरे दिन धमाका

    ट्रेड पंडित कौशिक एलएम ने लिखा- साहो दूसरे दिन हिंदी भाषा में 23 करोड़ रुपए से ज्यादा का बिजनेस करने में सफल रही है। फिल्म का दूसरे दिन का नेट टोटल कलेक्शन 48 करोड़ रुपए के करीब पहुंच गया है।