‘गली बॉय’ से बॉलीवुड में कदम रखने वाले एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी अक्सर चर्चा में रहते हैं। फिल्म ‘गहराईयां’ में दीपिका पादुकोण और अनन्या पांडे के साथ रोमांस के बाद उनकी फैन फॉलोइंग और भी बढ़ गई है। रील लाइफ के अलावा अब वे रियल लाइफ में अफेयर को लेकर चर्चा में हैं और तमाम कयास लगाए जा रहे हैं। सिद्धांत का नाम बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अमिताभ बच्चन की नातिन के साथ जोड़ा जा रहा है।

सिद्धांत चतुर्वेदी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो अपने फैंस के लिए कई तस्वीरें और वीडियोज पोस्ट करते रहते हैं। हाल ही में सिद्धांत ने पोस्ट किया है, जिससे उनके और नव्या नवेली नंदा के रिलेशनशिप को लेकर और भी अटकलें लगाई जा रही हैं।

सिद्धांत ने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो तैयार हो रहे हैं। हालांकि ये एक सामान्य वीडियो है, मगर वीडियो के कैप्शन से फैंस कयास लगा रहे हैं कि वो नव्या की बात कर रहे हैं।

सिद्धांत ने लिखा है, ”उसके नूडल्स”। दरअसल इससे एक दिन पहले नव्या ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था,”आज नूडल्स बनाए”। फैंस दोनों को जोड़ रहे हैं और दोनों के रिलेशनशिप में होने के कयास लगा रहे हैं। सिद्धांत के पोस्ट पर ईशान खट्टर ने भी कमेंट करते हुए पूछा, “कौन है वो मिस्ट्री वूमन?”

आपको बता दें कि नव्या नवेली और सिद्धांत के अफेयर की खबरें पिछले कई दिनों से चल रही हैं। बात अगर दोनों के वर्क फ्रंट की करें तो सिद्धांत जल्द ही फिल्म ‘फोन भूत’ में दिखने वाले हैं। ये एक हॉरर कॉमेडी है, फिल्म में उनके अलावा कटरीना कैफ और ईशान खट्टर भी है। इसके अलावा सिद्धांत अर्जुन वरेन सिंह का निर्देशन में बनी फिल्म खो गए हम कहां में भी नजर आएंगे। फिल्म में उनके साथ गहराईयां एक्ट्रेस अनन्या पांडे और आदर्श गौरव भी हैं।

बात नव्या की करें तो वो एक बिजनेस वुमन हैं। उन्होंने फिल्मों से दूर रहने और खुद का बिजनेस खड़ा करने का निर्णय लिया है। उनके भाई अगस्त्या नंदा बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए तैयार है। वो जोया अख्तर की ‘द आर्चीज’ में नजर आने वाले हैं। फिल्म का प्रोमो हाल ही में रिलीज हुआ है।