Romeo Akbar Walter Box Office Collection Day 6: सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर जॉन अब्राहम की फिल्म RAW बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म ने  5 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। फिल्म ने अबतक भारत में कुल 31 करोड़ 10 लाख रुपए की कमाई  कर ली है। RAW ने बुधवार (10 अप्रैल) को  2 करोड़ 40 लाख रुपए की कमाई की है।  फिल्म ने मंगलवार (9 अप्रैल) को 2 करोड़ 66 लाख रुपए की कमाई की। फिल्म ने सोमवार को 3 करोड़ रुपए की कमाई की। रविवार को RAW ने 9 करोड़ रुपए का बिजनेस किया। शनिवार को फिल्म ने 7 करोड़ 70 लाख और ओपनिंग डे पर यानि शुक्रवार को 6 करोड़ रुपए का कारोबार करने में सफल रही थी। RAW ने ओपनिंग वीकेंड में 20 करोड़ 50 लाख रुपए का बिजनेस किया था। वहीं भारत के अलावा भी विदेश में भी फिल्म अच्छी कमाई  करने में सफल हो रही है। जॉन की फिल्म फोर्स-2 से भी अच्छी कमाई करने में सफल हो रही है। फोर्स-2 ने कुल 58 करोड़ 75 लाख रुपए की कमाई की थी।

(और ENTERTAINMENT NEWS पढ़ें)

Live Blog

12:40 (IST)11 Apr 2019
जॉन की फिल्म दर्शकों को आ रही पसंद

जॉन अब्राहम की फिल्म RAW को वीकेंड का भरपूर फायदा मिल सकता है। ट्रेड पंडितों का अनुमान है कि फिल्म वीकेंड में अपने बजट के आंकड़े को पार कर सकती है। फिल्म का बजट 40 करोड़ रुपए है।

12:07 (IST)11 Apr 2019
फिल्म को मिल रहा जबरदस्त रिस्पॉन्स

जॉन अब्राहम की फिल्म को केसरी से अच्छा रिस्पॉन्स बॉक्स ऑफिस पर मिल रहा है। यही कारण है कि फिल्म अच्छी कमाई करने में सफल हो रही है। माना जा रहा है कि फिल्म जल्द ही बजट का आंकड़ा पार कर लेगी।

11:22 (IST)11 Apr 2019
फिल्म करके दिखाएगी कमाल

जॉन अब्राहम की फिल्म को लेकर लोगों का कहना है कि कितने भी फिल्म समीक्षक निगेटिव कमेंट्स क्यों न दे दें। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल करके दिखाएगी।

10:22 (IST)11 Apr 2019
फैन्स नाराज

जॉन अब्राहम की फिल्म RAW को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। हालांकि फिल्म को क्रिटिक्स का अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला है। क्रिटिक्स के रिव्यू से नाराज फैन्स अपना रिएक्शन सोशल मीडिया पर दे रहे हैं।

09:50 (IST)11 Apr 2019
कमाल करेगी फिल्म

जॉन अब्राहम की फिल्म ने 6 वें दिन 2 करोड़ 40 लाख रुपए की कमाई की है। जिसके बाद फिल्म का कुल कलेक्शन 31 करोड़ 10 लाख रुपए हो गया है। माना जा रहा है आने वाले वीकेंड में भी फिल्म हॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिखाएगी।

09:11 (IST)11 Apr 2019
गर्व महसूस कराती है फिल्म

जॉन अब्राहम की फिल्म RAW को देखने के बाद लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि फिल्म की टीम ने बहुत अच्छा काम किया है। फिल्म पैसावसूल और गर्व महसूस कराने वाली है।

08:35 (IST)11 Apr 2019
विदेश में भी कमाई

जॉन अब्राहम की RAW बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के पांचवें दिन के बाद भी अच्छी कमाई कर रही है। फिल्म ने विदेश में भी 3-4 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है।