रोहित शेट्टी या टॉकिंग टॉम? सिंघम डायरेक्टर ने अजय देवगन की हर लाइन की रिपीट, वायरल वीडियो पर फैंस ने लिए मजे
रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ हाल ही में रिलीज हुई जिसमें अजय देवगन लीड रोल में नजर आए। इस फिल्म में करीना कपूर, टाइगर श्रॉफ, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, अक्षय कुमार और अर्जुन कपूर जैसे सितारे भी थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एवरेज रही। हालांकि फिल्म के प्रमोशन में रोहित शेट्टी ने कोई कमी नहीं छोड़ी थी। ऐसे ही अजय देवगन और रोहित शेट्टी मशहूर यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया के पॉडकास्ट में शामिल हुए थे। इस दौरान कुछ ऐसा हुआ कि दोनों का वीडियो खूब वायरल हुआ।
दरअसल अजय देवगन ने एक सवाल का जवाब देते हुए अजय देवगन ने बताया कि कैसे आप अपने बच्चे को हमेशा खुद से आगे बढ़ते देखना चाहते हैं। इस दौरान अजय देवगन जो भी बोलते रोहित शेट्टी उस लाइन को रिपीट करते थे। जिसके बाद वीडियो वायरल हो गया और फैंस ने कई मजेदार कमेंट्स पोस्ट पर किए हैं। अजय देवगन कहते हैं, ”एक ही चीज है, मैं जो भी हूं मेरा बेटा उससे बेटर हो।” रोहित कहते हैं, ”बेटर हो”, अजय कहते हैं, ”ये फीलिंग आपको किसी और ह्यूमन बीइंग के लिए आ ही नहीं सकती है।” रोहित कहते हैं, ”आ ही नहीं सकती”। अजय आगे कहते हैं, ”50 परसेंट लोग अपने नेबर को नहीं जानते।” रोहित कहते हैं-” नहीं जानते हैं।” जब अजय कहते हैं, ”सोशल मीडिया था ही नहीं”, जवाब में रोहित कहते हैं, ”सोशल मीडिया नहीं था।”, अजय कहते हैं, ”अगर आपका वजूद नहीं है तो आपकी बुराई भी नहीं है।”, रोहित कहते हैं, ”बुराई भी नहीं है।”
य
अब इस वायरल वीडियो पर मजेदार कमेंट्स आ रहे हैं, एक यूजर ने लिखा, ”रोल नंबर 21 और 22”, एक ने लिखा, ‘रोहित शेट्टी नहीं, टॉकिंग टॉम।’, वहीं एक यूजर ने लिखा, ”रोहित शेट्टी सबटाइटल प्रटेंड करने की कोशिश कर रहे हैं।” वहीं एक यूजर ने लिखा है, ”तू बस हेडिंग बता दे बाकी मैं खुद लिख लूंगा।” एक यूजर ने लिखा, ”मेन प्वाइंट्स अंडरलाइन कर लेता हूं।”, एक यूजर ने लिखा, ”रोहित बी लाइक, बोल ये रहे हैं शब्द मेरे हैं।”, एक यूजर ने लिखा, ”रोहित ने अजय के मुंह की बात छीन ली।” एक ने कमेंट किया, ‘2 स्टेप्स ऑथेंटिकेशन।’
सिंघम अगेन 1 नवंबर को रिलीज हुई, इस फिल्म का मुकाबला कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ से हो रहा है। वहीं आज बॉक्स ऑफिस पर साउथ की फिल्म कंगुवा रिलीज हो गई है। जिसमें सूर्या के साथ बॉबी देओल भी लीड रोल में हैं। यहां आप कंगुआ का रिव्यू पढ़ सकते हैं।