फिल्ममेकर करण जौहर (Karan Johar) ने 7 साल के बाद फिल्म डायरेक्शन में वापसी की है। उन्होंने रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ से कमबैक किया है। इसे शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। इसे लोगों से पॉजिटिव रिस्पांस मिला है। पॉजिटिव रिस्पांस के बीच फिल्म की पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार धीमी देखने के लिए मिली है। इसने 11.10 करोड़ के साथ ओपनिंग की। वहीं, दूसरे दिन इसे वीकेंड का फायदा मिला है। चलिए बताते हैं मूवी का दूसरे दिन कैसे बिजनेस रहा और दो दिन में इसने कितनी कमाई की है?

करण जौहर ने आखिरी बार फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ का निर्देशन किया था। इसका निर्देशन 7 साल पहले किया था। इसे लोगों से अच्छा खासा रिस्पांस मिला था। वहीं, अब उनकी ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ को मिले पॉजिटिव रिस्पांस को देखते हुए करण का कमबैक भी सक्सेसफुल कहा जा सकता है। फिल्म ने धीमी शुरुआत के साथ 11.10 करोड़ फर्स्ट डे ओपनिंग की थी। वहीं, तरण आदर्श के ट्वीट के अनुसार रणवीर सिंह-आलिया भट्ट की फिल्म ने दूसरे दिन 16.05 करोड़ का बिजनेस किया। ऐसे में मूवी की दो दिन की कमाई अब तक 27.15 करोड़ करोड़ पहुंच चुकी है। इसे कलेक्शन को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि पॉजिटिव रिव्यू के बाद फिल्म को वीकेंड का फायदा मिल रहा है।

करण जौहर की फिल्म का बजट 160 करोड़ रुपए है। मूवी अगर इसी तरह से कलेक्शन करेगी और हर दिन इसकी कमाई में उछाल देखने के लिए मिलेगी तो ये कहना गलत नहीं होगा कि ये जल्द ही बजट के जितना आंकड़ा भी पार कर जाएगी। अब लोगों और मेकर्स की निगाहें रविवार के कलेक्शन पर टिकी है। देखना होगा कि फिल्म अपने पहले वीकेंड पर कितनी कमाई कर पाती है?

3200 से ज्यादा मिले हैं स्क्रीन्स

रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ को 28 जुलाई को रिलीज किया गया है। इसमें इन दोनों स्टार्स के अलावा जया बच्चन, शबाना आजमी और धर्मेंद्र जैसे दिग्गज कलाकारों ने भी एक्टिंग का जलवा दिखाया है। इसे 3200 से ज्यादा स्क्रीन्स मिले हैं। वहीं, अगर इसकी कहानी की बात की जाए तो इसमें दिल्ली के दो ऐसे परिवार की कहानी को दिखाया गया है, जो एक-दूसरे से एकदम उलट है। इसमें वर्तमान संदर्भ को दिखाया गया है, जिसमें रॉकी और रानी को शादी करने के लिए कितने पापड़ बेलने पड़ते हैं। इसकी स्टोरी बड़ी ही दिलचस्प है। दोनों स्टार्स की एक्टिंग को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इनकी जोड़ी को इस फिल्म के जरिए दूसरी बार पर्दे पर देखा जा रहा है। इससे पहले दोनों फिल्म ‘गली बॉय’ में नजर आए थे।