Rituraj Singh Funeral Updates: मशहूर टीवी एक्टर ऋतुराज सिंह का निधन हो गया है। जानकारी के मुताबिक, सोमवार देर रात कार्डियक अरेस्ट हुआ था। 21 फरवरी को उनका अंतिम संस्कार किया गया। टरटेनमेंट इंडस्ट्री के कई लोग उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। टीवी शो, वेब सीरीज और फिल्मों में अदाकारी कर चुके ऋतुराज सिंह मनोरंजन की दुनिया का बड़ा नाम हैं। उन्होंने 1993 से लेकर अब कई बड़े सीरियल में काम किया है। हिटलर दीदी, ज्योती, दिया और बाती हम, आहट, अदालत में उन्होंने काम किया है। ऋतुराज सिंह ने क्यों नहीं बताया था दुनिया को पूरा नाम, खुद किया था खुलासा
मशहूर एक्टर ऋतुराज सिंह का निधन, पढ़ें हर बड़ी खबर लाइव…
दिग्गज एक्टर ऋतुराज सिंह का निधन हो चुका है। मंगलवार को उनके निधन की खबर आई थी और आज बुधवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया। टीवी और फिल्म इंडस्ट्री के तमाम लोग उनके अंतिम संस्कार में पहुंचे।
एक्टर अरशद वारसी, ऋतुराज को अंतिम विदाई देने के लिए पहुंचे हैं।
ऋतुराज का शव ओशिवारा श्मशान घाट पर ले जाया जा चुका है। परिवार समेत एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़े तमाम लोग वहां मौजूद हैं। रजा मुराद भी उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे हैं।
ऋतुराज का अंतिम संस्कार कुछ ही देर में होने वाला है। उनका शव परिवार वाले निवास स्थान पर ला चुके हैं।
ऋतुराज हाल ही में टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ में काम कर रहे थे। उनकी को-एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने भावुक पोस्ट शेयर किया है।
ऋतुराज के निधन की खबर से हंसल मेहता भी काफी दुखी हैं। उन्होंने भी सोशल मीडिया पर एक्टर को श्रद्धांजलि दी है। उनका कहना है कि वह इस बात पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं।
Rituraj!!!! Can’t believe this!
— Hansal Mehta (@mehtahansal) February 20, 2024
I directed him briefly in a daily soap called K Street Pali Hill but in the process we became good friends. Been a while since we hung out but I have such fond memories. Untapped actor and a warm human. Gone suddenly and too early. pic.twitter.com/53A2SJ4At4
मशहूर एक्टर ऋतुराज सिंह का 59 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया है। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर में एक से बढ़कर एक किरदार निभाये। उनकी गिनती बेहतरीन अभिनेताओं में होती थी, लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि उनके एक्टिंग करियर में बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान का बड़ा हाथ रहा है। जी हां! इसका खुलासा खुद दिवंगत एक्टर ऋतुराज ने किया था। यहां पढ़ें पूरी खबर
एक्टर ऋतुराज सिंह का निधन हो गया है और उनका अंतिम संस्कार कल यानी 21 फरवरी को होगा। इसका कारण उनके बच्चों का भारत में न होना बताया जा रहा है।
एक्ट्रेस दिव्या सेठ शाह ने ऋतुराज सिंह की मौत पर पोस्ट शेयर की है। वह दोनों अच्छे दोस्त थे और एक्ट्रेस ने साथ में तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है।
ऋतुराज और शाहरुख खान बहुत अच्छे दोस्त थे। सोशल मीडिया पर एक फैन ने अनदेखी तस्वीर शेयर की है, जिसमें शाहरुख खान भी ऋतुराज के साथ नजर आ रहे हैं।
How often do you see a photo of ragtag college kids, all of whom reached a high level of success in their chosen fields?
— Diptakirti Chaudhuri (@diptakirti) February 20, 2024
RIP, Rituraj Singh. pic.twitter.com/RLBmqUOwXX
एक्टर ऋतु राज की मौत की खबर ने सबको हैरान कर दिया है। फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
May his soul rest in peace ??
— sonia choudhary (@Sc7837552Sonia) February 20, 2024
.
.#riturajsingh #Anupamaa pic.twitter.com/h4gW7MpWCk
फिल्म ‘बदरी की दुल्हनिया’ में ऋतु राज सिंह ने वरुण धवन के पिता का किरदार निभाया था। अब उनकी मौत पर वरुण ने उनके साथ काम करने के अनुभव को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी है।
ऋतु राज सिंह और शाहरुख खान ने एक साथ अपना एक्टिंग करियर शुरू किया था। दोनों की दोस्ती बहुत गहरी थी।
ऋतु राज सिंह के निधन की खबर पर कोई यकीन नहीं कर पा रहा है। सोशल मीडिया पर तमाम लोग इस खबर को लेकर पोस्ट शेयर कर रहे हैं। कई लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
Really sad. He was very talented, Rest in peace Ritu Raj Singh. ??
— Ramesh Pathania✒️??सर्वश्रेष्ठ भारत (@rameshpathania) February 20, 2024
अभिनेता अरशद वारसी ने दी श्रद्धांजलि
I am so saddened to know that Ritu Raj passed away. We lived in the same building, he was a part of my first film as a producer. Lost a friend and a great actor… will miss you brother…
— Arshad Warsi (@ArshadWarsi) February 20, 2024
मनोज बाजपेयी के अच्छे दोस्त थे एक्टर ऋतुराज
How can this be true Ritz? Why? Such a devastating news to wake up to ! Rest in peace Rituraj my friend! ॐ शान्ति ?
— manoj bajpayee (@BajpayeeManoj) February 20, 2024
सोनू सूद ने किया ट्वीट
RIP Bhai #rituraj pic.twitter.com/FEGfxm5zCL
— sonu sood (@SonuSood) February 20, 2024
Rituraj, my friend, how did you make it even possible? “Kitna baaki tha…” Artists never die.
— Vivek Ranjan Agnihotri (@vivekagnihotri) February 20, 2024
ॐ शान्ति। pic.twitter.com/83bHy5zcd9
एक्टर ऋतुराज सिंह ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’, ‘सत्यमेव जयते’, ‘तुम मिले’, ‘जर्सी’, ‘हम तुम घोस्ट’ और ‘अभय 3’ सहित कई फिल्मों का हिस्सा रहे ।
टीवी के मशहूर सीरियल ‘अनुपमा’ में ऋतुराज सिंह अभी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे थे। सीरियल के USA ट्रैक में उन्हें एक रेस्तरां मालिक दिखाया गया है, जहां अनुपमा काम करने जाती है।
हाल ही में आई वेब सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ में ऋतुराज सिंह दिखे थे। सिद्धार्थ मल्होत्रा, विवेक ओबेरॉय के साथ उन्होंने दमदार एक्टिंग दिखाई।
एक्ट्रेस शाइनी दीक्षित ने किया इंस्टाग्राम पर पोस्ट। लिखा- उनके निधन की खबर से वह सदमे में हैं
एक्टर ऋतुराज सिंह को आहट, अदालत, दिया और बाती, हिटलर दीदी, बनेगी अपनी बात जैसे मशहूर सीरियल में अदाकारी के लिए जाना जाता है। ना केवल सीरियल बल्कि हाल ही में आई वेब सीरीज ‘आर्या 2’ और ‘मेड इन हेवन’ में उन्होंने अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया। उनके निधन की खबर से फैंस सदमे में हैं।
अमित बहल ने कहा, ‘हां, कार्डियक अरेस्ट से उनका निधन हो गया। कुछ समय पहले पैनक्रियाइटिस के इलाज के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। और वापस लौटते समय उन्हें कार्डियक दिक्कत हुई और उनकी मौत हो गई।’
एक्टर के दोस्त अमित बहल ने उनके निधन की खबर की पुष्टि की है और दुख जताया है।
जानकारी के मुताबिक, एक्टर ऋतुराज को पैंक्रियाटाइटिस से जूझ रहे थे और उनका इलाज चल रहा था। हाल ही में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
ऋतुराज सिंह का निधन कल रात को कार्डियक अरेस्ट के चलते हुआ
कई मशहूर सीरियल में किया है काम
मशहूर एक्टर ऋतुराज सिंह का कार्डियक अरेस्ट से निधन
देश-दुनिया की तमाम खबरों के लिए पढ़ते रहें जनसत्ताडॉटकॉम