Rishi Kapoor: दिग्गज कलाकार ऋषि कपूर ने रिलाइंस अस्पताल में 30 अप्रैल को अंतिम सांस ली थी। इसके बाद अब ऋषि कपूर की अस्थियों को विसर्जित किया गया। बेटे रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने मालाबार हिल एरिया में बाण गंगा टैंक ( Banganga tank) में ही पिता ऋषि कपूर की अस्थियों का विसर्जन किया। इस दौरान रणबीर के साथ उनकी मां नीतू कपूर और बहन ऋद्धिमा कपूर भी थीं।
वहीं इस दुख की घड़ी में रणबीर के दोस्त औऱ उनकी अपकमिंग फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के डायरेक्टर आयान मुखर्जी (Ayan Mukerji) और गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट (Alia Bhatt) भी उनके साथ नजर आईं। शनिवार को ऋषि कपूर की शोक सभा का आयोजन किया गया था। ऋषि कपूर के भाई रणधीर कपूर ने बताया कि ऋषि कपूर की अस्थियों को बाणगंगा में प्रवाहित किया गया है।
उन्होंने ये भी बताया कि ऋषि कपूर के परिवार को हरिद्वार जाने के लिए मना कर दिया था। पीटीआई के मुताबिक, रणधीर ने बताया- ‘हमने कल शनिवार को शोक सभा की थी। उनकी अस्थियों को बाणगंगा में विसर्जित किया गया है। अथॉरिटी से हरिद्वार जाने की परमिशन नहीं मिली ऐसे में बाणगंगा में अस्थियां प्रवाहित करनी पड़ीं।’
ऋषि कपूर की अस्थियां प्रवाहित होते समय की कई तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। ऋषि कपूर अपनी मां नीतू कपूर के साथ नजर आ रहे हैं। सफेद शर्ट में रणवीर कपूर पूजा करते दिख रहे हैं। वहीं आलिया भट्ट औऱ आयान मुखर्जी भी दिखाई दे रहे हैं। सफेद कपड़ो में रणवीर के पीछे पीछे दोनों चलते दिख रहे हैं।
रणवीर बाणगंगा के किनारे खड़े होकर पूरी विधि के साथ अस्थियां विसर्जित करते नजर आते हैं अंत में वह पंडित जी के पांव छूते हैं। तभी आलिया भट्ट भी पंडित जी के पांव छूती दिखती हैं।
बता दें, ऋषि कपूर को साल 2018 में कैंसर हुआ था। उसके बाद वह एक साल के लिए कैंसर ट्रीटमेंट के लिए विदेश चले गए थे। वह फिर भारत लौटे और फिल्म द बॉडी में काम किया। इसके बाद से उनका ट्रीटमेंट चल रहा था। अचानक 29 अप्रैल की रात उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई और अगली सुबह उनका देहांत हो गया।
इससे पहले 29 अप्रैल को ही बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार इरफान खान को भी इंडस्ट्री और फैंस ने खो दिया था। उन्हें भी कैंसर था। इरफान खान के पेट के नीचे एक ट्यूमर बताया गया जिसने अंतड़ियों को जख्मी कर दिया था। ऐसे में उनकी तबीयत अचानक खराब हुई दो दिन अस्पताल में रहने के बाद उन्होंने दुनिया को अचानक अलविदा कह दिया।

