नीतू कपूर और ऋषि कपूर की जोड़ी बॉलीवुड पॉवर कपल की लिस्ट में बेस्ट जोड़ियों में से एक मानी जाती रही है। अपने जमाने के इस सुपरहिट कपल को देखने के लिए ही लोग सिनेमाघरों मे जाते थे। दोनों के बीच की कैमेस्ट्री लाजवाब थी। नीतू कपूर अपने पुराने दिनों को याद कर बताती हैं कि कैसे ऋषि कपूर की नीतू सिंह से पहले मुलाकात हुई थी।

लड़कियों के मामले में ऋषि कपूर की मदद करती थीं नीतू: नीतू कपूर ने रिवील किया कि वह ऋषि कपूर की अच्छी दोस्त हुआ करती थीं और अकसर ऋषि कपूर की लड़कियों के मामले में मदद करती थीं। नीतू कपूर ऋषि कपूर को बताया करती थीं कि लड़कियों को कैसे इंप्रेस करना है। नीतू ने ये भी बताया कि सब लड़कियों के पीछे भागने के बाद एक दिन वह नीतू सिंह के पास आए और बोले कि ‘तुम मुझे बहुत सिपल और जेन्युअन’ लगती हो।

जब नीतू कपूर को हुआ अहसास-हो गया है मुझे प्यार:  नीतू ने बताया कि ऋषि कपूर ने जब अपने दिल की फीलिंग्स नीतू के आगे बयां कीं तब दोनों ने डेटिंग करना शुरू कर दिया। नीतू ने ये भी बताया कि कब उन्हें लगा कि उन्हें ऋषि कपूर से प्यार हो गया? नीतू ने बताया कि ऋषि और मैं दोनों अलग अलग शहरों में शूट कर रहे थे। तब ऋषि कपूर उन्हें टेलीग्राम लिखते थे और कहते थे- सिखनी याद आई।

नीतू कपूर ने ये सारी बातें इंडियन आइडल के सेट पर बताईं। नीतू कपूर इस वीकेंड इंडियन आइडल शो में नजर आएंगी। इस शो की शूटिंग के लिए जब एक्ट्रेस सेट पर पहुंचीं तब उन्होंने इस बारे में बताया। जब नीतू कपूर ऋषि कपूर की सुनहरी यादों के बारे में बात कर रही थीं तब उनकी आंखें छलक गईं और वह काफी इमोशनल हो गईं।

फिल्म के सेट पर हुई थी पहली मुलाकात: ऋषि कपूर शुरू से ही बड़े बिंदास और मस्त मौला किस्म के रहे हैं। ऐसे में ऋषि कपूर ने नीतू कपूर से खुल्लम-खुल्ला अपने प्यार का इजहार किया था। पहली बार वह एक फिल्म के सेट पर मिले थे। धीरे-धीरे उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। फिर दोनों ने एक-दूसरे को पांच साल डेट किया और शादी करने का फैसला लिया। कपल ने साल 1980 में शादी की थी। दोनों पहली बार फिल्म ‘जहरीला इंसान’ में एक साथ नजर आए थे। ऋषि कपूर और नीतू के दो बच्चे, रणबीर कपूर और रिधिमा कपूर हैं।