ऋषि कपूर और नीतू सिंह की जोड़ी स्क्रीन के अलावा असल जिंदगी में भी बेहद शानदार जोड़ी रही है। एक दूसरे के प्रति दोनों की समझ इतनी गहरी थी कि शादी से पहले नीतू सिंह ऋषि कपूर को लड़कियां पटाने के तरीके बताती थीं। ऋषि कपूर इन्हें अप्लाई भी करते थे। नीतू जानती थीं कि शादी से पहले डिंपल कपाड़िया भी ऋषि कपूर को पसंद थीं।

ऋषि कपूर और डिंपल कपाड़िया ने फिल्म बॉबी में साथ काम किया था। इन दोनों की कैमेस्ट्री फिल्म में कमाल थी। ऋषि कपूर और डिंपल कपाड़िया की उस दौरान नजदीकियां देख कर तो हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार राजेश खन्ना भी इंसिक्योर हो गए थे। ऐसे मे जब नीतू और ऋषि कपूर की शादी हो चुकी थी, इसके बाद एक बार फिर से ऋषि कपूर और डिंपल ने एक फिल्म में साथ काम किया था।

फिल्म का नाम था -सागर। उस वक्त डिंपल कपाड़िया काका संग अपनी शादी के 10 साल बाद फिल्मों में वापसी कर रही थीं। ऋषि कपूर के साथ उन्होंने फिल्म सागर साइन की। इधर, ऋषि कपूर को लगता था कि शादी के बाद भी नीतू कपूर इस बात के लिए इंसिक्योर हैं कि वह डिंपल के साथ फिल्म में काम करने जा रहे हैं। ऋषि को ये बात याद थी कि नीतू को डिंपल पर उनके क्रश के बार में पता था।

ऐसे में फिल्म सागर में एक किसिंग सीन था जो कि ऋषि कपूर और डिंपल के बीच फिल्माया जाना था। ऋषि कपूर इस किस सीन को करने में घबरा रहे थे। उनके जहन में उस वक्त नीतू ही चल रही थीं। जैसे तैसे कैमरा के सामने ऋषि कपूर ने ये सीन डिंपल के साथ कर डाला। लेकिन सीन करने के बाद वह काफी टेंशन में आ गए। उन्हें लग रहा था कि नीतू इस सीन को देखेंगी तो कैसे रिएक्ट करेंगी।

नीतू के इसी रिएक्शन पर उनकी सांसे अटकी हुई थीं। ऐसे में फिल्म सागर के प्रेमियर पर जब ऋषि कपूर पत्नी नीतू को लेकर पहुंते तो दोनों साथ बैठकर फिल्म देख रहे थे। तभी फिल्म के बीच में वह सीन आया, तो ऋषि कपूर का दिल तेजी से धड़कने लगा कि अब नीतू का रिएक्शन सामने आएगा। लेकिन नीतू शांत अपनी सीट पर बैठी रहीं।

जब वह दोनों थिएटर से बाहर आए, तब भी नीतू चुप रहीं। कुछ देर बाद नीतू ने ऋषि कपूर को कहा कि- ‘तुमने किस ठीक से नहीं किया।’ ये सुनते ही ऋषि कपूर सोच में पड़ गए और फिर भांप गए कि सब नॉर्मल है।