बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर अपने एक ट्वीट की वजह से सोमवार को सोशल मीडिया के निशाने पर आ गए। दरअसल, बॉलीवुड के दमदार एक्टर्स में से एक ऋषि ने अमेरिकन टीवी एक्ट्रेस किम कर्दाशियां की तुलना प्याज की बोरी से कर दी थी। रविवार शाम उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट से एक फोटो पो स्ट की। तस्वीर में एक तरफ किम कर्दाशियां की फोटो थी और दूसरी तरफ प्याज की बोरी की। फोटाे के नीचे लिखा था- ‘प्रेरणा कहीं से भ्ाी मिल सकती है।’ ऋषि ने इस फोटो के साथ लिखा, ‘मेश बैग में प्याज।’ असल में, ऋषि का निशाना कर्दाशियां के ड्रेसिंग स्टाइल पर था। किम कर्दाशियां मशहूर ‘कर्दाशियां सिस्टर्स’ में से एक हैं। वे अपने बोल्ड बयानों और ग्लैमरस फोटोज पोस्ट करने के लिए जानी जाती हैं। ऋषि ने उनकी तुलना प्याज की बोरी से की तो सोशल मीडिया यूजर्स भड़क गए। हालांकि एक बड़े तबके ने उनके इस मजाक का बड़ा ‘फनी’ बताया।
ऋषि के ट्वीट पर लोगों ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। स्मिता नाम की यूजर ने लिखा, ‘महिलाओं की #bodyshaming कर लोगों की अटेंशन और बदनामी पाने के के लिए ट्विटर बेहद आसान जरिया बन गया है।’ जैमी नाम के यूजर ने पोस्ट किया, ”मुझे उम्मीद है कि उनकी (किम) फिजिकल फिटनेस आपको भी प्रेरित करती होगी।” जतिंदर ने लिखा, ”सर जी शरम कर लो थोड़ी, क्यों हद पार करते हो।” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”इज्जत करना सीख मेरे भाई। कद्दू से प्रेरणा किस ‘चिंटू’ ने ली, वह सबको पता है।” चंद्रिका राव ने ऋषि कपूर के ट्वीट को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने लिखा, ”मजाकिया मगर आपके स्टैंडर्ड के हिसाब से थोड़ा घटिया, मुझे लगता है। आखिरकार उस फोटो में दिख रही शख्स एक महिला है।”
READ ALSO: कसाइयों को क्यों नहीं कहा गुंडा? गौरक्षकों पर बयान देकर संघ परिवार के निशाने पर आए नरेंद्र मोदी
देखिए, ऋषि कपूर का ट्वीट:
Onions in a mesh bag! pic.twitter.com/YXCXPJV3iN
— Rishi Kapoor (@chintskap) August 7, 2016
ट्विटर पर आए रिएक्शंस:
u have just welcomed new controversy. Hmmm..
— Kun@l …..?? (मोदी का परिवार) (@kunal1607) August 7, 2016
I hope her physical fitness inspires you too..
— jammy (@jammy_surf) August 8, 2016
sir ji sharam kar lo thodi kyu hadd par karte ho
— Jatinder Kumar ? (@Jatinder_kumarr) August 8, 2016
IZZAT KARNA SIKH MERE BHAI…. KADDU SE INPIRATION(PRERNA) KIS 'CHINTU' NE LI YE SABKO PATA HAI..
— संघवी समकित छाजेड़ (@samkitChhajed26) August 8, 2016
https://twitter.com/ishu_khan91/status/762540126341885952
witty but a little creepy by your standards I think…that is a woman and a person in that picture at the end of the day
— Chandrika Rao (@chocandcheese) August 8, 2016
??? pic.twitter.com/w0fznjXau4
— nd.mendez (@ndmendez13) August 7, 2016
These Onions are way too expensive only Kanye can afford them. Guess have to cook without onions. #LuckyBag
— b.p singh (@i3825u) August 7, 2016
LOL …. Now we know why u get into so much trouble ???
— Johnny Gaddar (Modiji ka Parivaar) (@JohnnyGad) August 7, 2016
https://twitter.com/pratimaraoauh/status/762347586787414016
https://twitter.com/meetdspartan/status/762314763892383744
She will be seriously offended if you call those things onions.
— Sceptical Sardar (@SmatyJSahni) August 7, 2016
….. it doesn't matter where it is came from & we can't neglect most of the celebrities follow her
— Abhishek Tiwari (@JustAbhi008) August 7, 2016
Enjoy Sir Ji 🙂 pic.twitter.com/5hkf5qlkhT
— Malkit Bharj (@malkitbharj) August 7, 2016
READ ALSO: राज्य सभा MP शशिकला पुष्पा पर नौकरानी ने लगाया यौन शोषण का आरोप, DMK सांसद को जड़ा था थप्पड़
https://twitter.com/smithaphdkane/status/762586018193166336
https://twitter.com/nehanjp/status/762344062796038145
now we know, why onions get expensive!! ? @chintskap
— ತರ್ಲೆ ?????? (@BLRrocKS) August 7, 2016
sir,your sense of humour is just mindblowingy awesome…..keep it on….keep sharing the smiles…..
— anil kuriakose (@anilkuriakose) August 7, 2016
ऋषि कपूर अक्सर कहते हैं कि ट्विटर को उनके मजाक समझ नहीं आते।
