इरफान खान (Irrfan khan) के निधन के ठीक एक दिन बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया है। सांस लेने में दिक्क़त के चलते ऋषि कपूर को मुंबई के एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ऋषि कपूर के निधन की खबर ने बॉलीवुड के साथ ही साथ फैंस को भी झकझोर कर रख दिया है। बॉलीवुड में इस वक्त शोक की लहर छा गई है लोग ऋषि कपूर से जुड़े अनसुने किस्से शेयर कर रहे हैं। ऐसे में ऋषि कपूर के शादी से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा है।

ऋषि और नीतू की शादी 22 जनवरी 1980 को हुई थी। लेकिन शादी के दौरान कुछ ऐसा हुआ था कि सभी लोग घबरा गए थे। एक इंटरव्यू के दौरान नीतू कपूर ने एक दिलचस्प किस्स शेयर करते हुए बताया था कि शादी के दिव ऋषि और वो बेहोश हो गए थे। नीतू ने कहा, ‘ शादी के टाइम हम दोनों बेहोश हो गए थे, हालांकि दोनों के बेहोश होने के कारण अलग थे। मैं लहंगा संभालते-संभालते काफी परेशान हो गई जिसके चलते मैं बेहोश हो गई थी। जबकि ऋषि अपने आसपास बहुत ज्यादा भीड़ देखकर चक्कर खाकर गिर पड़े थे।’

ऋष‍ि कपूर अपने अफेयर को लेकर भी चर्चा में रहे। ऋषि कपूर के अफेयर ना सिर्फ शादी से पहले बल्कि शादी के बाद भी रहे। नीतू संग शादी रचाने के बाद ऋषि का उनसे आधी उम्र से कम एक्ट्रेस दिव्या भारती संग अफेयर भी खूब सुर्खियों में रहा था। बता दें कि ऋषि कपूर पिछले साल अमेरिका से भारत कैंसर का इलाज करा कर लौटे थे। अमेरिका में एक साल तक उनका ट्रीटमेंट चलता रहा। ऋषि कपूर को सांस लेने में परेशानी हो रही थी, उन्हें बुखार भी था और छाती में इंफेक्शन भी था।

ऋषि कपूर को दो स्पेशल डॉक्टर्स की निगरानी में रखा गया था। इससे पहले भी उनकी तबीयत खराब हुई थी जिसके चलते उन्हें अस्पताल लेकर गए थे। लेकिन उस वक्त उन्हें ज्यादा देर तक अस्पताल में नहीं रखा गया और वो कुछ ही देर में घर लौट आए थे। ऐेस में इरफान खान के बाद अगले ही दिन ऋषि कपूर के निधन ने बॉलीवुड के साथ ही साथ फैंस को भी झकझोर कर रख दिया है।