Rishi Kapoor Birthday: हिंदी सिनेमा जगत के जाने माने दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) अपनी बेहतरीन अदायगी के लिए जाने जाते हैं। वो आज भले ही इस दुनिया में नहीं हैं मगर अपने अभिनय के लिए वो आज भी दर्शकों के जहन में हैं। आज उनके बारे में ये सारी बातें उनके जन्मदिन के मौके पर कर रहे हैं। उनका जन्म 4 सितंबर, 1952 को राज कपूर के घर में हुआ था। वो बेहद ही खुशमिजाजी और जिंदादिल इंसान थे। वो फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहे हैं। एक बार तो उनके पिता ने एक कांड के बाद जमकर पिटाई भी कर दी थी। चलिए बताते हैं उस किस्से के बारे में…

दरअसल, बात उन दिनों की है जब ऋषि कपूर बॉलीवुड में एंट्री कर चुके थे। 1970 में रिलीज हुई फिल्म ‘मेरा नाम जोकर’ से फिल्मों में नजर आ चुके थे। इन दिनों वो इतने बड़े हो गए थे कि उन्हें सिगरेट की लत लग गई थी। उनके स्कूल के बाहर कोल्ड ड्रिंक स्टैंड हुआ करता था, जहां से सिगरेट मिलती थी। यहां से एक्टर चोर-छिपे सिगरेट लेकर पीते थे। देखते ही देखते 300 रुपए की उधारी हो गई थी, जिसे वो चुका नहीं पा रहे थे।

दुकानादार ने दी ऋषि कपूर को धमकी

जब ऋषि कपूर 300 रुपए उधार के पैसे नहीं चुका पाए तो एक दिन देखते ही देखते उसने उन्हें धमकी दी कि अगर उन्होंने उधार के पैसे नहीं चुकाए तो वो आरके स्टूडियो जाकर उनके पिता को बता देगा। हालांकि, फिर भी ऋषि कपूर उसके पैसे नहीं चुका पाए। लेकिन जब स्टार बने तो उससे मिलने गए और उसे गले भी लगाया था। दुकानदार ने उनसे पैसे भी नहीं लिए।

जब राज कपूर ने रंगे हाथ पकड़ा…

एक बार ऋषि कपूर को पिता राज कपूर ने कांड करते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया था। वो कांड कोई और नहीं बल्कि सिगरेट वाला ही है। एक दिन राज कपूर का इंतजार करते हुए ऋषि मेकअप मैन के पास खड़े थे। उसने सिगरेट जलाई और उन्होंने भी 3-4 कश मार लिए। इतने में पिता आ गए और उन्हें रंगे हाथ पड़ लिया। इसके बाद क्या था उन्होंने एक्टर की जमकर पिटाई कर दी। इस घटना के बाद वो काफी डर गए थे। हालांकि, वो बात अलग है कि उन्होंने इसके बाद भी सिगरेट पीना बंद नहीं किया था।