लेजेंड ऋषि कपूर ने अपने करियर की शुरुआत बतौर बाल कलाकार की थी। 1970 में फिल्म मेरा नाम जोकर में पहली बार वह कैमरा फेस करते नजर आए थे। इस फिल्म में एक्ट्रेस सिमी ग्रेवाल भी थीं। एक्ट्रेस इस फिल्म में ऋषि कपूर का ”क्रश” बनी दिखाई दी थीं। सिमी ग्रेवाल ने एक शो के दौरान बताया था कि जब वह ऋषि कपूर से पहली बार मिली थीं तब वह बहुत ही क्यूट और इनोसेंट थे।
सेट पर वह बहुत मस्ती करते थे और जोक्स मारा करते थे। इसी शो में ऋषि कपूर भी उनके साथ थे। इस दौरान एक्ट्रेस सिमी ग्रेवाल ने ऋषि कपूर से एक शिकायत की थी। सिमी ग्रेवाल ऋषि कपूर के साथ 3 फिल्मों में काम कर चुकी हैं। मेरा नाम जोकर के अलावा कर्ज और कभी-कभी में दोनों साथ काम कर चुके हैं। खास बात ये है कि इन तीनों फिल्मों को ही बहुत पसंद किया गया था।
सिमी ऋषि से जब पहली बार मिली थीं और फिर जब उन्होंने ऋषि के साथ बाकी फिल्मों में काम किया था तब का अपना एक्सपीरियंस शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने बताया था कि ‘ऋषि कपूर के स्वभाव में बहुत परिवर्तन आ गया था’। इस बात को सिमी ने ऋषि कपूर के मुंह पर कहा था। ऋषि कपूर ने जब सिमी से कहा था कि हम तीन फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं।
तब सिमी ने जवाब में कहा था कि क्या आप मेंशन करेंगे वो तीन फिल्में। क्योंकि पहली फिल्म मेरा नाम जोकर में मैं एक हंसमुख, नॉटी, जोक मारने वाले इनोसेंट बच्चे से मिली थी। पर कर्ज और कभी कभी के दौरान क्या हो गया था? इस बात को सुन कर ऋषि कपूर ने कहा था – मैं पॉल्यूटेड (प्रदूषित) हो गया था। ये सुनते ही सिमी ने कहा था- देखिए आप प्रोफेशनल थे, डिप्लोमैटिक थे तब आप जता रहे थे कि आप द ऋषि कपूर, स्टार हैं। डिंपल कपाड़िया के हाथ से छीनकर राजेश खन्ना ने समुद्र में फेंक दी थी ऋषि कपूर की अंगूठी, एक्टर ने सुनाया मजेदार किस्सा
तब ऋषि कपूर ने कहा- जब ‘बॉबी’ आई तो मैं हवा में उड़ने लगा था। मेरे पैर जमीन पर नहीं थे। मैं 20 साल का बच्चा था। जिसको इतना पैसा मिल गया था, जो इतना पॉपुलर हो गया था। लेकिन शुक्र है कि इसके ठीक बाद जो फिल्म आई वह बहुत बड़ी फ्लॉप रही। उस फिल्म का नाम था- जहरीला इंसान। इसके बाद मुझे अहसास हुआ कि जमीन पर ही रहना चाहिए। वो मेरे लिए एक सबक की तरह था।