Rishi Kapoor: अपने ट्वीट्स के जरिए हमेशा सुर्खियों में रहने वाले ऋषि कपूर का हाल ही में एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में ऋषि कपूर दिवाली सेलिब्रेशन के लिए स्टार्स की गेट टुगेदर के लिए जाते दिख रहे हैं। इस बीच मीडिया फोटोग्राफर्स सेलेब्स की फोटो के लिए जोर जोर से चिल्लाने लगते हैं। तभी ऋषि कपूर गुस्से में आ जाते हैं औऱ मीडिया पर भड़क जाते हैं।

उंगली दिखाते हुए ऋषि कपूर कहते हैं- ‘शोर मत मचाओ, (तेज आवाज में घूरते हुए) शोर मत मचाओ। हम लोग को अपनी इज्जत रखनी है। लोग नहीं बोलने चाहिए कि फिल्म वाले इतना धमाल करते हैं। फोटो लो जो करना है करो।पर शोर मत मचाओ। आपको हर दफा मैं देख रहा हूं। चिल्लाते हो यहां देखो यहां देखो। प्लीज डोंट डू दिस। तुम चुप बैठे। मैं सीनियर मैंबर हूं मैं इंडस्ट्री का। शोर मत मचाइए प्लीज।’

ऋषि कपूर अचानक से हाई टेंपर में आ जाते हैं, ये वीडियो देख सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल करने की कोशिश भी करते दिखे। लेकिन तभी इसी वीडियो में ऋषि कपूर एक बेहत प्यारी बात भी कहते सुने गए। वीडियो में जब एक शख्स ने सिक्योरिटी के बीच में आने की बात कही तो ऋषि कपूर ने एक दिल जीतने वाली बात कही, उन्होंने कहा- ‘सिक्योरिटी गार्ड, ये हमारे बिना नहीं जी सकते , हम इनके बिना नहीं जी सकते।’

ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। दरअसल, ऋषि कपूर अपनी पत्नी नीतू कपूर के साथ एकता कपूर की दिवाली पार्टी पर पहुंचे थे। यहीं पर ये सब हुआ। जब ऋषि घर लौट रहे थे उस वक्त ये हुआ। इस वीडियो में ऋषि कपूर के चेहरे पर एंगर साफ देखा जा सकता है।