इस वक्त फ्लाइट की उड़ान में देरी हो रही है और ये मुद्दा काफी गंभीर होता जा रहा है। हाल ही में दिल्ली एयरपोर्ट का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें गोवा जाने वाली फ्लाइट के एक पैसेंजर ने पायलट पर हमला कर दिया था। मामला इंडिगो फ्लाइट का है। हालांकि उस यात्री को फ्लाइट से उतार दिया था और उसपर गंभीर एक्शन भी लिया गया है। इस मामले में अभिनेत्री ऋचा चड्ढा का रिएक्शन सामने आया है।
ऋचा चड्ढा ने X (पूर्व में ट्विटर) पर फ्लाइट में देरी होने के अपने अनुभव को शेयर करते हुए इस मामले का भी जिक्र किया है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि इंडियन और इंटरनेशनल फ्लाइट में सफर करने में क्या अंतर है। 3 दिनों में मेरी तीसरी फ्लाइट में। पहले दिन इंडिगो 4 घंटे से ज्यादा लेट, दूसरे दिन इंडिगो 4 घंटे से ज्यादा लेट। क्योंकि कुछ रूट पर सीधी फ्लाइट सिर्फ इंडिगो की होती है। तीसरे दिन इंटरनेशनल फ्लाइट, कोई दिक्कत नहीं। 14 जनवरी को मुंबई में एक एयर शो था। जिसके कारण सुबह रनवे बंद थे। और फिर नॉर्थ इंडिया में धुंध। दिल्ली रनवे बंद। असर? पूरे देश में उड़ानों में देरी हुई, कर्मचारियों की संख्या ज्यादा हो गई।”
दिल्ली-गोवा फ्लाइट में पायलट के साथ हुई घटना का जिक्र करते हुए ऋचा ने आगे लिखा,”मुझे आश्चर्य है कि केवल एक व्यक्ति के साथ मारपीट हुई। क्योंकि लोगों में गुस्सा बहुत ज्यादा था। (मैं हिंसा को बर्दाश्त नहीं करती)।”
ऋचा ने ये भी लिखा,”सीख: एकाधिकार- चाहे एयरलाइंस हो, एयरपोर्ट के मालिक हो- जवाबदेही की कमी है। आम नागरिक बिना किसी वजह सहन करना पड़ता है। जब तक हम इसे नहीं पहचानेंगे, हम भुगतान करते समय नुकसान में रहेंगे। और अगर हम नहीं जागते तो हम यही डिजर्व करते हैं। हैं न?”
अपने इस पोस्ट में ऋचा चड्ढा ने इंडिगो फ्लाइट में हो रही देरी को लेकर एयरलाइन्स पर निशाना साधा है। ऋचा के पोस्ट पर तमाम लोगों ने कमेंट्स किए हैं।