बॉलीवुड एक्टर और फिल्म क्रिटिक कमाल राशिद खान आए दिन किसी ना किसी वजह से सुर्खियों का हिस्सा बने रहते हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और लगभग हर मुद्दे पर अपनी राय रखते नजर आते हैं। इसके अलावा वह फिल्मों का रिव्यू भी करते हैं। साथ ही वह बॉलीवुड एक्टर से लेकर राजनेता तक पर निशाना साधते नजर आते हैं।
हालांकि एक्टर को इस वजह से कई बार परेशानियों का सामना भी करना पड़ा है। एक्टर को अपने आपत्तिजनक ट्वीट के कारण जेल भी जाना पड़ा है। अब हाल ही में एक्टर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का जिक्र करते हुए विवेक रंजन अग्निहोत्री पर निशाना साधा है। इसी के साथ केआरके ने फिल्ममेकर पर उनकी फिल्मों के लेकर भी तंज कसा है।
विवेक अग्निहोत्री ने राहुल गांधी पर साधा था निशाना
दरअसल कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों अमेरिका के दौरे पर हैं। यहां उन्होंने बुधवार को भारतीयों से बातचीत की। इस दौरान कभी पीएम मोदी को निशाना बनाया तो कभी सरकार पर हमला किया। इस बीच, कैलिफोर्निया में राहुल गांधी के भाषण के दौरान खालिस्तानी समर्थन के नारे लगना शुरू हो गया। इस पर कांग्रेस नेता मुस्कराते दिखे।
इस पूरे वाक्या की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। अब राहुल गांधी के मुस्कुराने पर सवाल उठने लगे हैं। फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री ने राहुल को अलगाववादी और शहरी नक्सल समूहों का नेता तक बता दिया।
विवेक ने कहा कि राहुल गांधी अब सभी अलगाववादी और नक्सल समूहों के नेता के रूप में जाने जाते हैं। उनके भाषण की वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग खालिस्तान के नारे लगा रहे हैं और वह मुस्करा रहे। विवेक ने आगे कहा कि क्या आप अनुमान लगा सकते हैं कि इसका क्या मतलब है? आने वाला समय खतरनाक हो सकता है।
केआरके ने फिल्ममेकर पर कंसा तंज
केआरके ने राहुल गांधी का विदेश यात्रा का एक वीडियो शेयर किया है। दरअसल कमाल खान ने जो वीडियो शेयर किया है वह राहुल गांधी के ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है कि ‘भारत जोड़ो यात्रा का संदेश – साथ चलो और खोलते जाओ, ‘नफ़रत के बाज़ार में मोहब्बत की दुकानें’।
इस पर केआरके ने लिखा कि ‘भाई विवेक अग्निहोत्री आपको इसे स्वीकार करना होगा कि राहुल गांधी यहां बहुत खूबसूरत लग रहे हैं। और आज वह दुनिया भर में भारतीय लोगों के चहेते हैं। है ना भाई जान!’ इसी के साथ कमाल खान ने अपने अगले ट्वीट में लिखा कि ‘भाई विवेक अग्निहोत्री ने पिछले 9 सालों में शानदार फिल्में की हैं। अभी भी बॉलीवुड के लोग उन्हें डायरेक्टर नहीं मानते हैं। कोई भी बड़ा एक्टर या बड़ा प्रोड्यूसर उनके साथ काम नहीं करना चाहता। ये तो अन्याय हो रहा है विवेक भाई के साथ!’