बॉलीवुड के 70 और 80 के दशक में अगर किसी अफेयर ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं, तो वह था अभिनेत्री रीना रॉय और अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा का रिश्ता। पर्दे पर दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया और यही ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री धीरे-धीरे ऑफ-स्क्रीन रिश्ते की चर्चाओं में बदल गई। दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया। शूटिंग के दौरान दोनों के बीच गहरी दोस्ती हुई, जो समय के साथ प्यार में बदल गई। उस दौर में माना जाता था कि रीना रॉय शत्रुघ्न सिन्हा के बेहद करीब थीं और उनका रिश्ता काफी गंभीर था।

इनका रिश्ता शादी तक नहीं पहुंच सका, क्योंकि साल 1980 में शत्रुघ्न ने पूनम सिन्हा से शादी कर ली, लेकिन इसके बावजूद रीना रॉय के साथ उनका रिश्ता पूरी तरह खत्म नहीं हुआ। यही वजह थी कि यह मामला एक लव ट्रायंगल में बदल गया, जिसकी चर्चा इंडस्ट्री में लंबे समय तक होती रही। सालों बाद शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी आत्मकथा Anything But Khamosh में इस रिश्ते को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने स्वीकार किया कि वह एक समय पर अपनी पत्नी पूनम सिन्हा और रीना रॉय दोनों के बीच भावनात्मक रूप से उलझे हुए थे। उन्होंने माना कि इस दौर में सभी को दर्द सहना पड़ा और यह उनके जीवन का सबसे मुश्किल समय था।

रीना रॉय का दर्द

रीना रॉय ने भी कई इंटरव्यूज में इशारों-इशारों में इस रिश्ते से मिले दर्द का जिक्र किया है। कहा जाता है कि इस टूटे रिश्ते का असर उनके निजी जीवन पर गहरा पड़ा था और रीना ने संन्यास लेने का फैसला कर लिया था। मगर ऐसा उनकी लाइफ में विनोद खन्ना के आने के बाद हुआ था।

यह भी पढ़ें: ‘मैं करूंगी विवाह’, शादी को लेकर फैंस ने पूछे सवाल तो श्रद्धा कपूर ने कुछ इस अंदाज में दिया जवाब

विनोद खन्ना के साथ भी था रीना रॉय का रिश्ता

शत्रुघ्न सिन्हा के साथ रिश्ता टूटने के बाद रीना रॉय एक कठिन दौर से गुजर रही थीं। उसी समय वह फिल्मों में सक्रिय थीं और कई बड़े सितारों के साथ काम कर रही थीं। इसी दौरान उनकी नजदीकियां विनोद खन्ना से बढ़ीं, जिनके साथ उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को भी खूब सराहा गया। दोनों के अफेयर की चर्चा होने लगी और ये तक कहा गया कि रीना, विनोद के लिए एक्टिंग छोड़ आश्रम तक चली ना चाहती थीं। उनके भाई ने भी इस बात की पुष्टी की थी।

साल 1983 में ‘स्टारडस्ट’ को दिए इंटरव्यू में रीना रॉय के भाई राजा रॉय ने बताया था कि उनकी रीना बॉलीवुड छोड़कर विनोद खन्ना के साथ ओशो के आश्रम जाना चाहती थीं। उन्होंने बॉलीवुड छोड़ने और संन्यासी बनने का फैसला कर लिया था। हालांकि विनोद खन्ना भी उस वक्त शादीशुदा थे। मगर फिल्मों से दूर होकर वो ओशो के आश्रम जाकर रहने लगे और कुछ सालों बाद वापस लौटने पर उन्होंने अपनी पत्नी गीतांजलि खन्ना से तलाक ले लिया। इसके बाद उन्होंने 1990 में दूसरी शादी की।

यह भी पढ़ें: ‘कोई मेरा गला घोंटने की कोशिश कर रहा हो’, जब मुंबई के भूतिया घर में रहने लगी थीं हेमा मालिनी, बताया- हर रात…

तब वह शादीशुदा थे। उनकी पत्नी का नाम गीतांजलि खन्ना था, जो अक्षय खन्ना की मां थीं। विनोद खन्ना आश्रम में रहकर माली का काम करने लगे थे और जूठन साफ किया करते थे। कुछ साल बाद जब विनोद खन्ना वापस लौटे, तो पत्नी गीतांजलि से तलाक हो गया और फिर 1990 में कविता खन्ना से शादी कर ली थी।

रीना रॉय ने पाकिस्तानी क्रिकेटर से की थी शादी

दो-दो बार दिल टूटने के बाद रीना रॉय ने पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहसिन खान से साल 1983 में शादी कर ली थी। यह शादी उस समय काफी सुर्खियों में आई थी क्योंकि दोनों की यह शादी एक क्रॉस-बॉर्डर यूनियन थी। मगर ये शादी भी ज्यादा लंबी नहीं चली और 1990 में दोनों ने तलाक ले लिया।