भोजपुरी सिनेमा के दमदार एक्टर रवि किशन (Ravi Kishan) आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपने करियर में काफी स्ट्रगल के बाद सफलता हासिल की है। एक समय ऐसा था जब एक्टर को फिल्मों में काम नहीं मिलता था अगर मिलता था तो उन्हें फीस नहीं मिलती थी। प्रोड्यूसर्स उन्हें कहते थे कि काम दिया कम थोड़ी है। इसका खुलासा कई बार एक्टर ने खुलासा किया है। ऐसे में क्या आपको पता है कि अभिनेता को जब स्टारडम मिला तो वो घमंडी हो गए थे। इस दौरान ऐसे-ऐसे शौक रखने लगे थे कि उसे सुनकर हर कोई हैरान हो जाता था। जैसे पैसों के साथ गुलाब से सजे बिस्तर पर सोना और दूध से नहाना। अपने घमंड की वजह से उन्हें कई प्रोजेक्ट्स भी गंवाने पडे़ थे क्योंकि मकर्स उनके अजीब शौक को पूरा नहीं कर सकते थे। अब हाल ही उन्होंने बताया कि इसकी वजह से अनुराग कश्यप की क्लासिक फिल्म उनके हाथ से चली गई थी।

दरअसल, रवि किशन ने हाल ही में शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में शिरकत की थी। इस दौरान उन्होंने माना कि वो स्टारडम देखकर शुरुआत में घमंडी हो गए थे और कंफर्म किया कि वो वास्तव में दूध से नहाते थे। रवि किशन ने इसी बातचीत में बताया कि वो अनुराग कश्यप की फिल्म में कास्ट किए गए थे। उन्हें लीड रोल के लिए चुना गया था। हालांकि, उनका क्या किरदा होने वाला है इसका जिक्र नहीं किया। भोजपुरी सुपरस्टार ने बताया कि वो दूध से नहाते थे और इसमें उन्हें मजा आता था। ऐसे में किसी ने उनके इस अजीब शौक के बारे में अनुराग कश्यप को बता दिया। रवि किशन का मानना है कि वो एक सनकी हैं और इसलिए एक कलाकार हैं। अगर वो नॉर्मल इंसान होते तो किसी दफ्तर में काम कर रहे होते। काम पर टिफिन बॉक्स ले जाते।

रवि किशन आगे अनुराग कश्यप की फिल्म से रिजेक्ट हो जाने को लेकर बताते हैं कि डायरेक्टर ने उनसे कहा कि उनके पास एक्टर की मांगों को पूरा करने के लिए बजट नहीं है और इसलिए उन्होंने इस फिल्म को खो दिया। रवि किशन बताते हैं किसी ने उनके बारे में कुछ और भी अफवाहें फैलाई थी। इसकी वजह से उस फिल्म में काम करने वाले सभी लोग बाद में भड़क भी गए थे। इसके साथ ही रवि किशन बचपन के दिनों को याद करते हुए ये भी बताया कि उनके पिता को पता चला कि वो रामलीला में सीता का रोल प्ले करते हैं तो उनकी पिटाई चमड़े की बेल्
से की थी। एक्टर पहले भी कई बार बता चुके हैं कि अगर उस दिन उनकी मां उन्हें नहीं भगातीं तो उनके पिता उन्हें जान से मार देते।

पहले भी अपने बिहेवियर पर बात कर चुके हैं रवि किशन

आपको बता दें कि ये कोई पहली बार नहीं है जब रवि किशन ने अपने बिहेवियर के बारे में बात की है। इसके पहले उन्होंने एंकर रजत शर्मा के शो में भी अपने इस शौक के बारे में बात की थी। उन्होंने बताया था कि वो दूध से नहाते थे। गुलाब की पंखों पर सोते थे। इसके पीछे की वजह उन्होंने मिस गाइड को बताया था। एक्टर ने कहा था कि उनको मिस लीड किया गया था और कहा था कि वो अब तो स्टार हैं और लीड एक्टर हैं तो लीड एक्टर्स के ऐसे ही शौक होते हैं। वो देर से उठता है और दूध से नहाता है। उन्हें अल पचीनो और रॉबर्ट डी नीरो जैसी फिल्में दिखाई गई। गॉडफादर 500 बार दिखाई गई। अभिनेता को उस समय लगता था कि अगर वो दूध से नहाएंगे तो उनकी चर्चा रहेगी कि वो दूध से नहाते हैं। इसलिए ये सब करते थे। हालांकि, एक्टर ने बाद में चीजें बदली और खुद को अब वो देसी नस्ल का कलाकार बताते हैं।

बहरहाल, अगर रवि किशन के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो उन्हें आखिरी बार अजय देवगन स्टारर फिल्म ‘सिंघन अगेन’ में देखा गया था। इसमें उनका सपोर्टिंग कैरेक्टर था। वो एक पॉलिटिशयन के रोल में नजर आए थे। इतना ही नहीं, इसके पहले एक्टर को ‘लापता लेडीज’ में देखा गया था। इसके लिए एक्टर को खूब सराहा गया था। उनकी आने वाली फिल्मों की बात की जाए तो उनकी पाइपलाइन में ढेरों फिल्में शामिल हैं, जिसमें वो 2025 में नजर आने वाले हैं।

इसके अलावा रवि किशन को लेकर एक और खबर पढ़ सकते हैं, जब एक्टर ने बताया था कि वो कास्टिंग काउच का शिकार हो गए थे। उन्होंने घटना के बारे में खुद बताते हुए कहा था कि उन पर कई बार अटैक हुआ था।