साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘पुष्पा 2 द रूल’ (Pushpa 2 The Rule) को लेकर चर्चा में हैं। इसके जरिए वो एक बार फिर से पर्दे पर अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाली हैं। एक्ट्रेस फिल्म के प्रमोशन में जोर शोर से जुटी हुई हैं। फिल्म की रिलीज के बीच एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। विजय देवरकोंडा के साथ उनके अफेयर की खबरें खूब हैं। इन सबके बीच रश्मिका का 8 साल पुराना सगाई का वीडियो वायरल हो रहा है। उन्होंने 13 साल बड़े एक्टर के साथ नेशनल क्रश ने सगाई की थी।
‘पुष्पा 2’ की रिलीज के बीच रश्मिका मंदाना अपनी 8 साल पुरानी सगाई और रिश्ते को लेकर एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं। उन्होंने अपनी पहली फिल्म के को-स्टार से सगाई की थी। रश्मिका मंदाना ने साल 2016 में रक्षित शेट्टी के साथ सगाई की थी। उस समय दोनों की शादी, सगाई और रिलेशनशिप की खबरें मीडिया में खूब रही थी। इनकी जोड़ी फिल्म ‘किरिक पार्टी’ में पहली बार नजर आई थी और इसी की शूटिंग के दौरान ही इनके बीच प्यार की शुरुआत भी हुई थी।
कुछ समय डेटिंग के बाद रश्मिका और रक्षित ने 3 जुलाई, 2017 को सगाई कर ली थी। उस समय एक्ट्रेस महज 21 साल की थीं और रक्षित 34 के थे। दोनों की उम्र के बीच 13 साल का अंतर था। हालांकि, सगाई के बाद उनका रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं टिका और महज एक साल में सितंबर 2018 में दोनों अलग हो गए। रिश्ता टूटने के पीछे की वजह का खुलासा नहीं दोनों ने कभी नहीं किया। सगाई के वायरल वीडियो मे एक्स कपल को अपनी इंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करते हुए देखा गया था।
कैसे हैं रक्षित और रश्मिका के रिश्ते?
इसके साथ ही अगर रश्मिका और रक्षित की सगाई टूटने के बाद रिश्ते के बारे में बात की जाए तो दोनों एक-दूसरे के टच में आज भी हैं। रक्षित ने एक बार इंडियन एक्सप्रेस से अपने बॉन्ड को लेकर बात की थी और बताया था कि वह और ‘पुष्पा 2’ एक्ट्रेस एक-दूसरे के टच में हैं। दोनों कभी कभार मैसेज कर लेते हैं। इतना ही नहीं, उनकी कोई भी फिल्में रिलीज होती है तो वो एक-दूसरे को शुभकामनाएं भी दे देते हैं।
विजय देवरकोंडा संग है डेटिंग की चर्चा
रश्मिका मंदाना इन दिनों विजय देवरकोंडा को डेट करने की वजह से चर्चा में रहती हैं। खबरों की मानें तो दोनों लंबे समय रिलेशनशिप में हैं। इस जोड़ी की कई बार फोटोज सामने आ चुकी है, जो उनके रिलेशनशिप की ओर इशारा करती है। हाल ही में उनकी साथ में लंच डेट की फोटो सामने आई थी, जिसे श्रीलंका की बताया गया था। इसमें विजय और रश्मिका साथ में नजर आए थे। हालांकि, कपल ने कभी अपने रिश्ते को लेकर ऑफिशियल ऐलान नहीं किया है लेकिन, हाल ही में विजय देवरकोंडा ने अपना रिलेशनशिप स्टेटस जरूर बताया था। उन्होंने कहा था कि वह 35 साल के हैं और लोगों को क्यों लगता है कि सिंगल होंगे?
ये तो रही रश्मिका मंदाना की निजी जिंदगी से जुड़ी खबर। इसके साथ ही आप उनकी अपकमिंग फिल्म ‘पुष्पा 2 द रूल’ की भारत में एडवांस बुकिंग की रिपोर्ट को पढ़ सकते हैं। फिल्म ने एडवांस बुकिंग के महज 10 घंटे में ही झंडे गाड़ दिए हैं। नेशनल चैन में ‘एनिमल’ और ‘गदर 2’ को पीछे छोड़ दिया है।