रणवीर सिंह इस वक्त हर तरफ छाए हुए हैं, उनकी फिल्म ‘धुरंधर‘ बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हो रही है। उनकी ये फिल्म न सिर्फ साल 2025 की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है, बल्कि इसने ‘स्त्री 2’, ‘छावा’, ‘पठान’ और ‘पुष्पा 2’ जैसी फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है। मौजूदा रफ्तार को देखते हुए अब ‘धुरंधर’, शाहरुख खान की एक्शन फिल्म ‘जवान’ के रिकॉर्ड को भी जल्द तोड़ देगी। इस फिल्म के साथ रणवीर सिंह अगली पीढ़ी के हिंदी फिल्म सुपरस्टार्स की दौड़ में सबसे आगे नजर आने लगे हैं।

इस लिस्ट में उनका नाम रणबीर कपूर के साथ लिया जा रहा है। संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ ने भी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी। इससे दोनों कलाकारों के बीच लंबे समय से चल रही तुलना और भी तेज हो गई है। मगर क्या आप जानते हैं कि

रणवीर और रणबीर के बीच तुलना और बहस पिछले एक दशक से चलती आ रही है। 2010 के दशक के ज्यादातर समय में रणवीर सिंह आगे नजर आते थे, क्योंकि उनकी कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट रहीं, जबकि रणबीर कपूर लगातार सफल रहने के लिए जूझते रहे। हालांकि, उस दौर में शानदार प्रदर्शन के बावजूद रणवीर ने एक ऐसी फिल्म छोड़ दी, जो उनकी कमर्शियल पकड़ को और मजबूत कर सकती थी। जो थी ‘कबीर सिंह’।

यह भी पढ़ें: नितिन गडकरी के घर पहुंचीं फराह खान, गोबर से रंगी दीवारें और मंत्री जी का वेट लॉस रुटीन जान हुईं हैरान

जी हां! साल 2019 में रिलीज हुई यह फिल्म शाहिद कपूर के करियर की सबसे बड़ी कमर्शियल हिट साबित हुई। मगर सालों बाद भी यह फिल्म अपने असर और विवादित राजनीति को लेकर चर्चा में रहती है। मगर कम ही लोग जानते हैं शाहिद से पहले इस फिल्म के लिए रणवीर सिंह को अप्रोच किया गया था।

2023 में निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने खुलासा किया था कि यह प्रोजेक्ट सबसे पहले रणवीर सिंह को ऑफर किया गया था, लेकिन उन्होंने इसे करने से मना कर दिया था। iDream Media को दिए एक इंटरव्यू में निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने बताया कि अपनी पहली फिल्म ‘अर्जुन रेड्डी’ की जबरदस्त सफलता के बाद उन्होंने उसे हिंदी में रीमेक करने का फैसला किया था। बॉलीवुड से लगातार फोन आ रहे थे और काफी दिलचस्पी दिखाई जा रही थी। वांगा ने यह भी माना कि इतनी ज्यादा देखी जा चुकी फिल्म का रीमेक बनाना आसान नहीं था।

यह भी पढ़ें: रिलेशनशिप में रहते हुए भी एक्स गर्लफ्रेंड को कॉल करते हैं कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे ने बताया रेड फ्लैग

वांगा ने कहा, “मुंबई से लगातार कॉल आ रहे थे कि हिंदी रीमेक बनाइए। सबसे पहले यह फिल्म रणवीर सिंह को ऑफर की गई थी। मैं इसे उनके साथ करना चाहता था, लेकिन आखिर में रणवीर ने मना कर दिया। उस समय उन्हें लगा कि यह किरदार उनके लिए बहुत ज्यादा डार्क है।”

रणवीर के मना करने के बाद यह फिल्म शाहिद कपूर के पास गई। उस समय शाहिद का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड बहुत मजबूत नहीं था। इंडस्ट्री के कई लोग इस कास्टिंग से सहमत नहीं थे। वांगा ने कहा, “रणवीर के बाद शाहिद को अप्रोच किया गया, लेकिन लोग आश्वस्त नहीं थे। शाहिद की ट्रैक रिकॉर्ड को लेकर सवाल थे। तब तक उनकी कोई भी सोलो फिल्म 100 करोड़ नहीं कमा पाई थी, उनकी सबसे ज्यादा कमाई 65 करोड़ थी। लोग कहते थे कि 55-65 करोड़ तो तेलुगु फिल्मों जैसा बिजनेस है। वे कहते थे। अगर रणवीर होते तो बॉक्स ऑफिस ज्यादा होता। हालांकि उन्हें शाहिद पर पूरा भरोसा था कि वो इस किरदार को बखूबी निभाएंगे।

आपको बता दें कि महज 36 करोड़ रुपये के बजट में बनी ‘कबीर सिंह’ ने दुनियाभर में करीब 380 करोड़ रुपये की कमाई की। यह साफ दिखाता है कि इस फिल्म को ठुकराकर रणवीर सिंह ने कितनी बड़ी कमर्शियल सफलता का मौका गंवा दिया। उस वक्त रणवीर पहले ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार दौर से गुजर रहे थे। ‘बेफिक्रे’ को छोड़ दें तो उन्होंने लगातार कई बड़ी हिट फिल्में दी थीं।