Deepika Padukone, Ranveer Singh: ‘बैंड बाजा बारात’ से दर्शकों के बीच अपनी खास पहचान बना कर हिट होने वाले रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने हाल ही में एक फोटो शेयर किया। अपने इंस्टाग्राम से रणवीर ने ब्लू शेरवानी में अपनी एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में रणवीर ने कैप्शन देते हुए लिखा ‘शादी सीजन आ गया है।’ रणवीर की इस तस्वीर पर पत्नी दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने कमेंट कर डाला। तो वहीं एक्टर अर्जुन कपूर ने भी ये मौका नहीं छोड़ा और रणवीर की फोटो पर मजे ले लिए।

रणवीर ने अपने फोटो के कैप्शन पर लिखा-‘शादी सीजन आ गया है। एंटरटेनर हायर..अवेलेबल फॉर इवेंट्स, वेडिंग, बड्डे पार्टी, मुंडन।’ रणवीर के इस कैपेशन को देख कर फैंस भी बोल पड़े कि शायद रणवीर ने अक्षय कुमार की एडवाइस (शो कॉफी विद करण) को काफी सीरियसली ले लिया है।

अब दीपिका पादुकोण ने इस फोटो और रणवीर के कैप्शन को देख कर कमेंट किया- ‘इनकी बुकिंग के लिए दीपिका पादुकोण को कॉन्टेक्ट करें।’ दीपिका ने साथ में इमोजी फेस भी शेयर किए। दीपिका के इस कमेंट पर रणवीर ने भी रिएक्ट किया और खूब हंसें। इधर, अर्जुन कपूर भी अपना निशाना लगाने से नहीं चूके। अकसर सेलेब्स के फोटो पर कमेंट कर मजाक उड़ाने वाले अर्जुन ने भी रणवीर से मजे लिए। उन्होंने कमेंट कर लिखा-‘बाबा यू आर सो चीप, इट्स एक्सपेंसिव। (आप सस्ते हो और ये महंगा)’

दीपिका पादुकोण के कमेंट को देख कर फैंस काफी एंजॉय करते दिखे। तो वहीं अर्जुन कपूर के कमेंट को देख कर फैंस ने रिएक्शन देना शुरू कर दिया। किसी ने एक्टर की रणवीर के साथ ग्रेट बॉन्डिंग की बात कही। तो कोई बोला भाई बॉलीवुड में ऐसे ही टांग खिंचाई होती है। इधर, रणवीर के फैंस को उनका ये अंदाज खूब पसंद आया। रणवीर के फैंस उन्हें – ‘चिकना’ कहते नजर आए।