Ranveer Singh Singham Again: रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) इन दिनों फिल्म ‘सिंघम अगेन’ (Singham Again) को लेकर चर्चा में हैं। कॉप यूनिवर्स की ये तीसरी फिल्म है। ‘सिंघम’, ‘सिंबा’ और ‘सूर्यवंशी’ जैसी हिट फिल्में पहले बनाई जा चुकी है। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने ‘सिंघम अगेन’ का ऐलान किया और इस पर वो जमकर मेहनत कर रहे हैं। इसी बीच अब फिल्म से रणवीर सिंह (Ranveer Singh) का फर्स्ट लुक आउट हुआ है। इससे पहले मूवी से टाइगर श्रॉफ का पहला लुक सामने आया था।
डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर टाइगर श्रॉफ के बाद रणवीर सिंह का ‘सिंबा’ लुक शेयर किया है। फिल्म से एक्टर का फर्स्ट लुक शेयर करने के साथ ही उन्होंने लिखा, ‘हम सबका फेवरेट। सिंबा वापस आ गया है।’ वहीं, अगर पोस्टर की बात की जाए तो इसमें देख सकते हैं कि रणवीर सिंह अपने उसी अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। पुलिस की वर्दी में वो दहाड़ लगाते दिख रहे हैं। उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। उनके लुक पर कुछ नेटिजन्स जमकर मजाक भी उड़ा रहे हैं।
लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शन
अगर रणवीर सिंह के लुक पर लोगों के रिएक्शन की बात की जाए तो एक ने लिखा, ‘बाहर ही सिंघम हैं ये घर में चिंगम हैं ये।’ दूसरे ने लिखा, ‘अरे भाई सिंघम अगेन में अजय देवगन हैं भी कि नहीं। हम अजय देवगन को पुलिस की वर्दी में देखना चाहते हैं।’ तीसरे ने लिखा, ‘रोहित बॉस आ गया।’ चौथे ने लिखा, ‘सिंघम अगेन 2024 की हाईएस्ट ग्रॉसिंग है।’ इसके साथ ही एक अन्य ने लिखा, ‘रोहित सर, अक्षय सर की एंट्री धांसू होनी चाहिए।’ इसी तरह से लोग इस पर कमेंट्स कर रहे हैं और रोहित शेट्टी से डिमांड कर रहे हैं।
आपको बता दें कि इससे पहले रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी की जोड़ी फिल्म ‘सिंबा’ में साथ काम कर चुकी है। इसमें एक्टर को जमकर एक्शन करते हुए देखा गया था। इसके अलावा फिल्म ‘सूर्यवंशी’ में अक्षय कुमार और अजय देवगन के साथ उन्हें देखा गया था। इस बार रोहित शेट्टी ‘सिंघम अगेन’ के साथ सभी स्टार्स को साथ ला रहे हैं, जिसे एक्शन पैक्ड फिल्म बताया जा रहा है। ऐसे में सिंबा अवतार में रणवीर सिंह, टाइगर श्रॉफ (ACP सत्या) और दीपिका पादुकोण (शक्ति शेट्टी) का लुक भी सामने आ चुका है।