रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म धुरंधर सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। विवादों के बीच रिलीज हुई इस मूवी को दर्शकों की कमी का सामना नहीं करना पड़ा। बॉक्स ऑफिस पर आते ही आदित्य धर की निर्देशित फिल्म ने धमाल मचा दिया। कमाई के मोर्चे पर फिल्म ने इस साल की कई हिट मूवीज को पीछे छोड़ दिया है। दर्शकों के बीच फिल्म का क्रेज देखते हुए कई लोकेशन पर आधी रात की स्पेशल स्क्रीनिंग्स भी रखी गई है।

फिल्म को मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रियाओं की बदौलत थिएटर्स में इसके और शोज बढ़ाने की जरूरत पड़ गई है। अगर आप धुरंधर की टिकट बुक नहीं कर पा रहे हैं, तो यह खबर खास आपके लिए है। बता दें कि अतिरिक्त शो में फिल्म आधी रात के बाद से लेकर सुबह तक बिना रुके चल रही है। आइए थिएटर्स के बारे में डिटेल्स जानते हैं कि इसे कहां पर आधी रात से सुबह के बीच में देखा जा सकता है।

बॉलीवुड हंगामा की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई के कई थिएटरों ने धुरंधर फिल्म के कई शोज जोड़े हैं। पीवीआर संगम की बात करें, तो इसमें फिल्म को सुबह 1:50 बजे दिखा रहा है, जबकि इरोस का शो सुबह 6:00 बजे है। इसके अलावा, पीवीआर सिटी मॉल और मूवीमैक्स सायन ने भी सुबह-सुबह की स्क्रीनिंग शुरू कर दी है। वहीं, मुंबई के भयंदर में स्थित एक थिएटर ने तो आधी रात के बाद और सुबह-सुबह के स्लॉट में आठ शो का समय निर्धारित कर दिया है।

यह भी पढ़ें: Year Ender 2025: इस साल बॉलीवुड में इन स्टार किड्स ने किया डेब्यू, जानें कौन रहा हिट और कौन फ्लॉप?

धुरंधर ने तोड़ा सैयारा का रिकॉर्ड

रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर ने ओपनिंग डे पर कमाई के मोर्चे पर अहान पांडे और अनीत पड्डा स्टारर सैयारा को भी पीछे छोड़ दिया। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने भारत में नेट कलेक्शन पहले दिन 27 करोड़ का किया। वीकेंड पर भी मूवी की कमाई में उछाल की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल देखना दिलचस्प होगा कि धुरंधर कितने दिनों के अंदर 100 करोड़ क्लब में अपनी जगह बना पाती है। फिल्म में रणवीर सिंह से लेकर आर. माधवन के काम को खूब सराहा जा रहा है। ओपनिंग डे पर ही यह फिल्म कई मूवीज पर भारी पड़ी। खैर, अब इसके आगामी कुछ दिनों का प्रदर्शन देखना काफी रोचक रहेगा।