रणवीर सिंह इन दिनों अपनी फिल्म ‘गली बॉय’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म को रिलीज होने में केवल 3 दिन शेष हैं, ऐसे में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट गली बॉय के प्रमोशन में बिजी हैं। रविवार के एपिसोड में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट टीवी के पॉपुलर डांस रिएलिटी शो ‘सुपर डांसर चैप्टर 3’ में नजर आए। हालांकि शो में कुछ ऐसा हुआ कि रणवीर सिंह फूट-फूटकर रोने लगे। हमेशा अपने अनोखे अंदाज से हंसाने और एनर्जी से उत्साह भर देने वाले एक्टर का ऐसा रूप पहले कभी नहीं देखा गया था। दरअसल शो में एक कंटेस्टेंट ने अपनी डांस परफॉर्मेंस के जरिए रणवीर सिंह के संघर्ष के दिनों को दिखाया। रणवीर सिंह को एक्टर बनाने के लिए उनके पिता ने घर और गाड़ी तक बेच दी थी। इतना ही नहीं बेटे के सपने को पूरा करने के लिए वह बस में धक्के खाने को भी मजबूर हो गए थे।
पढ़ाई करने के बाद रणवीर सिंह जब वापस मुंबई आए थे तो उन्हें जो भी काम मिलता था। वह उसे पूरी ईमानदारी के साथ करते थे। चाहे वह सेट लगाना हो या फिर शूटिंग सेट पर लोगों को चाय देना हो। रणवीर सिंह ने कई बार लोगों के मोबाइल से फिल्ममेकर्स के नंबर चुराकर एक्टर बनने की भी कोशिश की थी। अपनी मेहनत और जज्बे के कारण रणवीर सिंह को आखिरकार बॉलीवुड में फिल्म ‘बैंड बाजा बरात’ से एंट्री मिल ही गई। इसके बाद रणवीर सिंह ने ‘बाजीराव मस्तानी’ और ‘पद्मावत’ जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया। रणवीर सिंह को कई बार उन्हें अपनी शानदार एक्टिंग के लिए बेस्ट एक्टर्स का अवॉर्ड भी मिला। अपनी स्ट्रगल के दिनों को एक एक्ट में देखकर रणवीर सिंह भावुक हो गए और अपने आंसू नहीं रोक पाए।
— Lalit Yadav (@lalityadav901) February 11, 2019
रणवीर सिंह ने परफॉर्मेंस को देखकर कहा, ”आजतक किसी ने मेरे लिए ऐसा नहीं किया है। तेरे भाई का टाइम थोड़ा अलग जा रहा है। पिछले साल दो-दो ऐसी फिल्में आ गईं। शादी भी हो गई। मतलब एकदम मस्त चल रहा है। मेरे साथ आजकल जो हो रहा है तो मुझे लगता है कि यह सब सपना है। तुमने आज भावुक कर दिया। मुझसे अब कुछ कहलाना मत। यह मेरे लिए बेहद खास पल है।” बता दें कि रणवीर सिंह ने ‘गली बॉय’ में एक रैपर का रोल अदा किया है। फिल्म में आलिया भट्ट ने रणवीर की लेड लव का रोल निभाया है।