Ranu Mondal:  हिमेश रेशमिया (Himesh Reshammiya) की बदौलत सिंगर बनीं रानू मंडल की काया आज एक दम पलट गई है। रेलवे स्टेशन पर गरीबी की हालत में गाना गातीं मिलीं रानू मंडल अब काफी स्टाइलिश अवतार में नजर आने लगी हैं। रानू मंडल पिछले दिनों कई सारे इवेंट्स पर बतौर मेहमान बनकर पहुंचीं। ऐसे में एक साउथ इंडियन रिएलिटी शो में भी रानू मंडल को आमंत्रित किया गया। इस दौरान उन्होंने अपने फैंस को तेरी मेरी कहानी गाना भी सुनाया।

रानू का लुक देख कर कई फैंस चौंक गए थे। रानू का साथउ के रिएलिटी शो का एक वीडियो क्लिप सामने आय़ा है जिसमें रानू काफी बदली-बदली सी नजर आ रही हैं। रानू मंडल के गाल भी भरे हुए हैं। तो  वहीं उनकी लता मंगेशकर जैसी ऑफ व्हाइट साड़ी भी उन पर खिल रही है। रानू को अकसर इवेंट्स पर ऑफ व्हाइट साड़ी पहने ही देखा जाता रहा है।

रानू मंडल पिछले दिनों काफी चर्चा में रहीं। उन्हें काफी ट्रोल किया गया। रानू कई बार गाना गाते गाते वर्डिंग्स भूलती नजर आईं जिसके बाद रानू मंडल सोशल मीडिया पर यह कर कर ट्रोल कर दी गईं -‘जो गाना गाकर पॉपुलर हुईं वही भूल गईं।’ तो कभी ‘एटीट्यूड’ को लेकर रानू को ट्रोल किया गया।

रानू का इससे पहले एक और वीडियो सामने आया था जिसमें वह एक जर्नलिस्ट को कहती सुनाई दे रही थीं कि उन्हें पूछा गया सवाल ‘सुनाई नहीं दे रहा है’। इस वीडियो क्लिप की वजह से भी रानू मंडल काफी ट्रोल हुई थीं। ये सब सबसे शुरू हुआ था जब उन्होंने एक महिला फैन को बुरी तरह से झाड़ दिया था।

महिला फैन रानू के साथ सेल्फी लेना चाह रही थी। इसके लिए रानू की बाजू को उन्होंने पकड़ा था। रानू को ये बात अच्छी नहीं लगी और वह बोल पड़ीं- ‘डोंट टच मी’।हाल ही में रानू का एक वीडियो और आया था जिसमें बरखा दत्त रानू का इंटरव्यू ले रही थीं। इस वीडियो की वजह से भी रानू काफी ट्रोल हुई थीं।