Ranu Mondal: सोशल मीडिया ने रानू मंडल को कहां से कहां पहुंचा दिया ये तो हम सभी ने देखा है, एक गाने ने उनकी जिंदगी बदल दी थी मगर धीरे-धीरे वो वापस फर्श से अर्श तक पहुंच गई। आए दिन अभी भी सोशल मीडिया पर उनके वीडियोज सामने आते रहते हैं। ऐसा ही एक वीडियो रानू मंडल का वायरल हो रहा है जिसमें वो एक लड़के के साथ बाइक पर बैठी नजर आ रही हैं।

कौन है साथ में दिख रहा लड़का?

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में रानू मंडल एक लड़के के साथ बाइक में बैठी हैं, रानू नाइटी पहने नजर आ रही हैं और दोनों ने रोमांटिक गाने पर रील बनाया है। अब इस वीडियो को देखकर लोग काफी फनी कमेंट्स कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो रानू मंडल का मजाक उड़ा रहे हैं।

यहां देखिए वीडियो

यूजर्स के कमेंट्स

एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ‘ऊपर वाले से डरो गरुड़ पुराण में इसकी अलग सजा है।’ वहीं एक ने लिखा है कि ‘इस वृद्ध महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।’ उसको यह नहीं पता वो क्या कर रही है। उसका परिवार उसकी ठीक से देखभाल नहीं कर रहा है। उसका लोग इस तरह से फायदा उठा रहे हैं।’ वहीं एक यूजर ने कमेंट करके लिखा है- ‘उसका अलग ही अपना गाना चल रहा है पीछे से।’

कौन हैं रानू मंडल?

रानू मंडल पश्चिम बंगाल की रहने वाली है। गाना गाकर स्टेशन पर वो भीख मांगा करती थीं। किसी ने रानू का गाना रिकॉर्ड करके सोशल मीडिया पर डाल दिया, देखते-देखते गाना वायरल हो गया और कई रियलिटी शो में रानू को बुलाया गया। हिमेश रेशमिया ने तो अपने एल्बम में रानू को सिंगर के तौर पर लॉन्च भी किया था। मगर ये बुलबुला ज्यादा दिन नहीं चला और वापस रानू मंडल को काम मिलना बंद हो गया।