Rani Chatterjee On Marriage: भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। वो अपने बेहतरीन अभिनय के लिए जानी जाती हैं। रानी भोजपुरी की एक ऐसी अभिनेत्री हैं, जो इंडस्ट्री में अपने दम पर राज करती हैं। उन्हें एक्शन और महिला प्रधान फिल्मों के लिए भी जाना जाता है। फिल्मों और प्रोफेशनल लाइफ के लिए अलावा रानी चटर्जी निजी जिंदगी की वजह से भी काफी सुर्खियों में रहती हैं। फैंस उनकी शादी को लेकर अक्सर सवाल करते रहते हैं। ऐसे में अब उन्होंने खुद ही इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है और अब तक शादी ना करने के पीछे की वजह के बारे में बताया है। चलिए बताते हैं एक्ट्रेस ने क्या कुछ कहा।
दरअसल, रानी चटर्जी ने हाल ही में हिंदी रश से बात की और इस दौरान उन्होंने बताया कि उन्हें कैसे पार्टनर की तलाश है और अब तक सिंगल क्यों हैं। इस पर बात करते हुए रानी चटर्जी ने कहा कि उनको सिंपल लड़के ही पसंद हैं, जिनकी सोच सिंपल हो। रानी सिंपल के साथ-साथ फैमिली ओरिएंटेड लड़का चाहती हैं। क्योंकि उनका कहना है कि वो एक ज्वॉइंट फैमिली में रहती हैं तो उनको ज्वॉइंट परिवार में रहने वाला लड़का ही चाहिए। उन्हें वो लड़के बिल्कुल भी नहीं पसंद, जो बैचलर रहते हैं। इसके अलावा वो कुछ खास नहीं चाहती हैं।
रानी चटर्जी ने बताया अब तक क्यों नहीं की शादी
इसके साथ ही रानी चटर्जी ने ये भी बताया कि उन्होंने अब तक शादी क्यों नहीं की है। उनका मानना है कि हर चीज का एक वक्त निश्चित होता है। फिर चाहे वो शादी, दोस्ती या प्रेम क्यों ना हो। रानी को लगता है कि उनके लिए कोई बहुत खास ही होगा तभी इतना वक्त लग रहा है। रानी अपनी पास्ट रिलेशनशिप को लेकर कहती हैं कि अभी तक उनकी लाइफ में जितने भी लड़के रहे हैं सभी ने उनको कुछ ना कुछ सिखाया ही है। भोजपुरी एक्ट्रेस ने तंज कसते हुए कहा कि उनको रिलेशनशिप में सिखाया गया कि वो खुलकर ना हंसे, वो जज करेंगे।
पास्ट रिलेशनशिप में बुरा रहा रानी का एक्सपीरियंस
इतना ही नहीं, रानी चटर्जी ने आगे अपनी पास्ट लाइफ के बारे में बात करते हुए कहा कि जब एक लड़की सक्सेसफुल होती है तो लोग उसे हर कदम पर जज करने लगते हैं। एक्ट्रेस बताती हैं कि वो जिन लड़कों से मिलीं या डेट किया इससे रानी को समझ आया कि शायद जो वो हैं वही सबसे बड़ी समस्या है। रानी ने इस दौरान माना कि रिलेशनशिप में उनका बुरा एक्सपीरियंस रहा है। क्योंकि उनको लगता था कि उनका हंसना इतना बुरा कैसा हो सकता है।
बहरहाल, अगर रानी चटर्जी के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो उनकी पाइपलाइन में कई प्रोजेक्ट्स हैं, जिसमें वो नजर आने वाली हैं। इसमें ‘अम्मा’ जैसी फिल्मों के नाम शामिल हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस अपनी फिटनेस को लेकर भी चर्चा में रहती हैं और खुद से जुड़ा वर्कआउट वीडियो फोटोज शेयर करती रहती हैं।
रानी चटर्जी को लेकर आपने ये खबर तो पढ़ लिया। इसके साथ ही आप ये भी पढ़ सकते हैं कि जब वो पहली बार फिल्म में काम कर रही थीं तो शूटिंग के दौरान नर्वस को गई थीं। को-एक्टर ने जब उनको बाहों में लिया और हाथ पकड़ा तो काफी घबरा गई थीं।