Rani Chatterjee on Pawan Singh: भोजपुरी सिनेमा के पावरस्टार एक्टर पवन सिंह (Pawan Singh) अक्सर किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहते हैं। वो अक्सर अपनी निजी जिंदगी को लेकर विवादों में रहते हैं। अक्षरा सिंह समेत उनकी वाइफ तक उन पर कई गंभीर आरोप लगा चुकी हैं। वहीं, खेसारी के साथ उनका विवाद पुराना है। ऐसे में हाल ही में रानी चटर्जी ने एक पॉडकास्ट में पवन सिंह को लेकर बात की और एक्टर को लेकर चल रही अलग-अलग गॉसिप पर बात की। उन्होंने यहां पर कई ऐसी बातें बताईं, जिनके बारे में अब तक किसी को नहीं पता होगा। चलिए बताते हैं आखिरी उन्होंने क्या कुछ कहा।
दरअसल, रानी चटर्जी ने हाल ही में हिंदी रश के पॉडकास्ट में शिरकत की। इस दौरान भोजपुरी एक्ट्रेस ने कहा कि वो पवन सिंह को जानती हैं और उनको पता है कि उन्होंने रिलेशनशिप में रहकर बहुत कुछ झेला है। इतना ही नहीं, रानी ने पवन को अपना बहुत अच्छा दोस्त बताया है। इसी बीच उनसे पूछा गया था क्या कभी ऐसा हुआ है कि पवन सिंह टूट गए हों और उनसे आकर बोला हो कि अब उनसे नहीं हो पा रहा है?
वो किसी के सामने नहीं रोते- रानी चटर्जी
इसके जवाब में रानी चटर्जी ने कहा कि पवन सिंह ऐसे इंसान हैं, जो किसी के सामने बैठकर रोते नहीं हैं। लेकिन वो रोना चाहते होंगे। उनके अंदर का दर्द वो निकालना चाहते होंगे। लेकिन, उनको ऐसा कंधा नहीं मिलता होगा जिस पर वो सिर रखकर रोएं। रानी आगे बताती हैं कि ऐसा रानी को फील होता है कि पवन सिंह के अंदर बहुत दर्द है।
रानी चटर्जी ने आगे पवन सिंह को अपना दोस्त बताते हुए कहा कि जब आखिरी बार पवन सिंह से उनकी बात हुई थी तो उन्होंने एक्टर से कहा था कि जब भी उनको बुरे वक्त में उनकी जरूरत लगे तो वो साथ खड़ी रहेंगी। भोजपुरी एक्ट्रेस आगे पवन को अच्छा इंसान बताती हैं और कहती हैं कि उनके साथ ट्रेजेडी हुई। रानी कहती हैं कि लोग उनके बारे में बोलते हैं लेकिन वो किसी के बारे में नहीं बोलते।
बिना नाम लिए रानी ने उठाए सवाल
इसके साथ ही रानी चटर्जी ने बिना किसी का नाम लिए सवाल भी उठाए। उन्होंने पवन सिंह के ब्रेकअप और उन पर लगे आरोपों पर बात करते हुए कहा कि ऐसा नहीं है कि गलती किसी एक ही की रही होगी। एक्ट्रेस ने आगे कहा उनको लगता है कि जब कोई प्यार में होता है तो जी जी करता है लेकिन, जब ब्रेकअप हुआ तो उसे बदनाम करने लगा।
अक्षरा सिंह ने लगाए थे पवन सिंह पर आरोप
गौरतलब है कि पवन सिंह से ब्रेकअप के बाद अक्षरा सिंह ने उन पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। इनका ब्रेकअप बुरे मोड़ पर हुआ था। दोनों ने आपसी विवाद के बाद मीडिया में काफी हेडलाइन्स बटोरी थी। पवन सिंह की लाइफ में अक्षरा सिंह की एंट्री तब हुई थी जब उनकी पहली पत्नी नीलम देवी का निधन हो गया था। अक्षरा और पवन लिव इन रिलेशनशिप में भी रहते थे। पावरस्टार से अलग होने के बाद भोजपुरी एक्ट्रेस ने पवन पर आरोप लगाए थे कि वो उनके साथ नशे में मारपीट-गाली गलौच करते थे।
अक्षरा सिंह ने पवन पर ये भी आरोप लगाया था कि एक्टर ने रिलेशनशिप में रहने के बाद ज्योति सिंह से दूसरी शादी कर ली थी और शादी के बारे में एक्ट्रेस को भनक भी नहीं लगने दी थी। इस शादी के बाद अक्षरा ने उनसे अलग रहने का फैसला किया तो पवन ने उन्हें जान से मारने और करियर बर्बाद करने की धमकी दी थी। ये सभी आरोप अक्षरा ने उन पर लगाए थे।
पवन सिंह पर अक्षरा सिंह ने ही नहीं बल्कि एक्ट्रेस काजल राघवानी ने भी गंभीर आरोप लगाया था। उन्होंने अपने इंटरव्यू में कहा था कि पवन सिंह ने फिल्म में जबरन किसिंग सीन की मांग की थी। इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।