फिल्म इंडस्ट्री का जानामाना कपूर खानदान हमेशा सुर्खियों में रहता है। इस परिवार के बेटे और बहू का जीवन मीडिया से छिपा नहीं है। रणधीर कपूर और बबीता का रिश्ते में कई उतार-चढ़ाव आए, जिसके बाद एक्ट्रेस ने अपनी बेटियों के साथ अलग रहने का फैसला लिया था। अब 35 साल बाद रणधीर कपूर और बबीता एक बार फिर साथ आ गए हैं। जी हां! बबीता अपने पति के पास वापस आ गई हैं। कहा जा रहा है कि वह बीते सात महीनों से साथ रह रहे हैं।

बबीता और रणधीर एक दूसरे के प्यार में इस कदर पागल हो गए थे कि उन्होंने शादी कर ली थी। लेकिन शादी के बाद एक्ट्रेस को अपना करियर दांव पर लगाना पड़ा और दोनों के रिश्ते में खटास आ गई। 80 के दशक में एक्ट्रेस अपनी दोनों बेटियों करिश्मा और करीना को लेकर आरके बंगले से निकल गईं। वह तब से अब तक लोखंडवाला में एक अपार्टमेंट में रह रही थीं।

दरअसल, बबीता 2007 में रणधीर के साथ रहने वाली थीं। रणधीर कपूर ने तब मुंबई मिरर में एक्सक्लूसिव खुलासा किया था,”यह अभी तक नहीं हुआ है, लेकिन हां, यह हो सकता है।” हालांकि दोनों के बीच कभी नफरत नहीं थी। जब भी कपूर खानदान में कोई खुशी का मौका हुआ या दुखों का पहाड़ टूटा, बबीता हमेशा परिवार के साथ खड़ी नजर आईं।

रणधीर कपूर और बबीता के एक साथ होने से सबसे ज्यादा खुश उनकी बेटियां हैं। अब बबीता ब्रांद्रा स्थित घर में रणधीर के साथ रहने लगी हैं। दोनों की लव स्टोरी फिल्म ‘कल आज और कल’ से शुरू हुई थी। वह एक दूसरे के प्यार में इस कदर दीवाने हुए कि दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया। लेकिन कपूर खानदान नहीं चाहता था कि बबीता शादी के बाद काम करें, इसलिए उन्होंने अपने करियर को छोड़ रणधीर से शादी कर ली।

लेकिन उनकी शादी ज्यादा सालों तक नहीं चल पाई और 17 साल बाद ही वह अलग हो गए। बबीता का कहना था कि रणधीर का लापरवाह स्वभाव उन्हें परेशान करता था। इसलिए वह उनके साथ नहीं रह सकतीं। हालांकि वह अब एक बार फिर साथ हैं।