बॉलीवुड का पावर कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का नया घर जल्द बनकर तैयार होने वाला है। रणवीर-आलिया मुंबई के बांद्रा में स्थित कृष्णा राज बंगले में शिफ्ट होने वाले हैं। इस घर का लंबे समय से रिनोवेशन चल रहा था जो लगभग पूरा हो गया है। बुधवार को रणबीर अपनी मां नीतू कपूर और पत्नी आलिया भट्ट के साथ नए घर का मुआयना करने पहुंचे थे। फैमिली की कई फोटो भी सामने आई और इसके कुछ देर बाद ही खबर आने लगी कि रणबीर ये घर अपनी बेटी राहा के नाम करने वाले हैं। फैन थ्योरीज की रिपोर्ट के मुताबिक इस घर का नाम भी राहा के नाम पर ही होने वाला है।
क्या है बंगले की कीमत?
रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बंगले को तैयार करने में आलिया भट्ट और रणबीर जी जान लगा रहे हैं। दोनों मिलकर अपनी कमाई से इसे बनवा रहे हैं। कपल का ये ड्रीम हाउस 250 करोड़ में बनकर तैयार होगा। जो शाहरुख खान के ‘मन्नत’ और अमिताभ बच्चन के ‘जलसा’ की तरह मुंबई का सबसे महंगा बंगला होगा। रणबीर आलिया के पास मुंबई में इसके अलावा भी चार फ्लैट हैं। जिनकी कीमत करीब 60 करोड़ बताई जाती है।
आपको बता दें कि ये घर राजकपूर और उनकी पत्नी कृष्णा राज का था। जिसे कपूर खानदान के इकलौते ग्रैंडसन रणबीर के नाम कर दिया गया। अब रणबीर इसे अपने मुताबिक तैयार करवा रहे हैं और जल्द ही इसमें शिफ्ट भी होने वाले हैं।
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने साल 2022 में एक दूसरे से शादी की थी। दोनों लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। शादी के दो महीने बाद ही आलिया ने इंस्टाग्राम पर फैंस को गुड न्यूज दी थी। उन्होंने अल्ट्रासाउंड करवाते हुए हॉस्पिटल बेड की तस्वीर शेयर की थी, जिसमें रणबीर उनके पास बैठे थे। कैप्शन में उन्होंने लिखा था,”हमारा बच्चा, जल्द आने वाला है।” अब उनकी बेटी 1 साल की हो चुकी है।